पतले से लेकर घने तक और लंबे से छोटे तक... आपके बाल बताते हैं आपकी पर्सनैलिटी से जुड़े ये राज

बालों के स्टाइल और उनके टेक्सचर से भी किसी की पर्सनैलिटी का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि किस तरह के बाल कैसे व्यक्तित्व को दर्शाते हैं।
Updated:- 2024-12-05, 13:00 IST
How can hair reflect personality

सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की पर्सनैलिटी के बारे में पता लगाने के कई तरीके बताये गए हैं। इन्हीं में से एक तरीका है बाल। जी हां, बालों के स्टाइल और उनके टेक्सचर से भी किसी की पर्सनैलिटी का पता लगाया जा सकता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि किस तरह के बाल कैसे व्यक्तित्व को दर्शाते हैं।

सीधे बाल वालों की पर्सनैलिटी कैसी होती है?

सीधे बाल वाले लोग अनुशासित होते हैं। वह अपने जीवन में योजनागत तरीके से काम करना पसंद करते हैं। यह एक बार जो काम शुरू करते हैं उसे खत्म करके ही दम लेते हैं।

What does your hair say about your personality female

घुंघराले बाल वालों की पर्सनैलिटी कैसी होती है?

घुंघराले यानी कि करली बाल वाले लोग बहुत आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं होती है। यह अपना जीवन स्वतंत्र जीना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: नींद हल्की है या गहरी, जानें कैसी है आपकी पर्सनालिटी 

वेवी बाल वालों की पर्सनैलिटी कैसी होती है?

वेवी बाल वाले लोग बहुत रचनात्मक होते हैं। ऐसे लोगों की इमेजिनेशन पॉवर बहुत अच्छी होती है और यह जो भी सोचते हैं उसे पूरा करने में विश्वास रखते हैं। वेवी बाल वाले लोग फनी होते हैं।

छोटे बाल वालों की पर्सनैलिटी कैसी होती है?

जिन लोगों के बाल छोटे होते हैं वह सरल और सादगी से भरे हुए होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में मिलने वाली हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हैं। छोटे बाल वाले लोग घूमना पसंद करते हैं।

लंबे बाल वालों की पर्सनैलिटी कैसी होती है?

लंबे बाल वाले लोगों की पर्सनैलिटी उलझन भरी होती है। अक्सर यह किसी न किसी मामले में उलझ जाते हैं और फिर उससे बाहर निकलने की कोशिश में खुद को ही नुकसान पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आपकी भी आंखों की पुतली का रंग है भूरा? जानें अपनी ये खासियत

काले बाल वालों की पर्सनैलिटी कैसी होती है?

जिन लोगों के बाल काले होते हैं वह आत्मविश्वास से भरे हुए होते हैं। इन्हें रिस्क लेना बहुत अच्छा लगता है और रिस्क लिया हुआ काम पूरा भी करते हैं। सीखने की ललक है इनमें।

Hairstyle personality man

भूरे बाल वालों की पर्सनैलिटी कैसी होती है?

भूरे बाल वाले लोग मिलनसार होते हैं। यह एक बार जिसे दिल से अपना लें उसके लिए हर हद तक चले जाते हैं। हालांकि ऐसे लोग ज्यादा सोचते हैं और खुद ही खुद को दुखी कर लेते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर किस तरह के बाल कैसी पर्सनैलिटी दर्शाते हैं यानी कि अगर किसी के सीधे बाल हैं तो उसका व्यक्तित्व कैसा होता है, अगर किसी के घुंघराले बाल हैं तो उसका नेचर कैसा होता है आदि।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।