Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

क्या घर में उल्लू पालना शुभ है?

ऐसा माना जाता है कि हर एक जीव-जंतु किसी न किसी रूप में देवी-देवता का वाहन है। इसी कारण से इन्हें कुछ दिव्य शक्तियां प्राप्त हैं जो जीवन में आने वाली घटनाओं के प्रति इन्हें सांकेतिक और सजग बनाती हैं।   
Updated:- 2024-01-18, 23:00 IST
image

Is It Good Luck To Have An Owl In Your House: हिन्दू धर्म में जीव-जंतुओं के प्रति दो धारणाएं देखने को मिलती हैं। पहली धारणा यह कि जीव-जंतुओं की पूजा करनी चाहिए और दूसरी जीवजंतुओं से जुड़ी शुभता या अशुभता दर्शाने वाली है। 

ऐसा माना जाता है कि हर एक जीव-जंतु किसी न किसी रूप में देवी-देवता का वाहन है। इसी कारण से इन्हें कुछ दिव्य शक्तियां प्राप्त हैं जो जीवन में आने वाली घटनाओं के प्रति इन्हें सांकेतिक और सजग बनाती हैं। ऐसा ही कुछ उल्लू के बारे में भी वर्णित है।

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जब हम किसी जीव को पालते हैं या अपने घर लाते हैं तो उस जीव से जुड़ी सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों का ही घर में प्रवेश होता है। ऐसे में जीवों को पालने से पहले कुछ पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है।

घर में उल्लू पालने से क्या होता है? 

what happens if we adopt owl at home

उल्लू को हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है। इसक अलावा, उल्लू आर्थिक स्थिति के मजबूत होने को दर्शाता है। उल्लू का संबंध धन लाभ से बताया गया है। ऐसे में उल्लू पालना शुभ होता है। मान्यता है कि उल्लू घर में पालने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Feng Shui Tips: सही स्थान पर रखेंगी ‘Owl Symbol’ तो होगी धन की बारिश और आएगा गुड लक

ऐसा माना जाता है कि जो भी व्यक्ति घर में उल्लू पालता है उसके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है, तंगी जैसी समस्या नहीं होती है, व्यक्ति कभी कर्ज में डूबता नहीं है और मां लक्ष्मी की उस घर पर हमेशा कृपा बनी रहती है। उनका साक्षात वास स्थापित होता है। 

यह भी पढ़ें: घर पर उल्लू के आने का क्या है मतलब?

हालांकि उल्लू पालते समय इस बात का ध्यान रखें कि भूरे रंग का उल्लू पालें। काले रंग का उल्लू पालने से बचें। इसे अशुभ माना जाता है। सफेद रंग का उल्लू पालना भी शुभता के आगमन का सूचक है। उल्लू पाल रहे हैं तो उसे घर की उत्तर दिशा में रखें। यह लाभकारी होगा। 

 

आप भी अगर उल्लू पालने की इच्छा रखते हैं या फिर आपने घर में उल्लू पाला हुआ है तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि आखिर घर में उल्लू पालना शुभ होता है या अशुभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।