Wed Sep 23, 2026 | Updated 07:17 AM IST

क्या आपको पता है कि नागालैंड के लोग क्या खाते हैं? मंत्री ने किया खुलासा

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्‍ग का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वह वीडियो में दिलचस्प किस्सा साझा कर रहे हैं। 
Updated:- 2022-07-15, 11:39 IST
image

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्‍ग इन दिनों सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वह छोटी आंखों के फायदे बताते नजर आ रहे थे। इसके बाद उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में वह 1999 का एक दिलचस्प किस्सा साक्षा करते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो हर किसी को गुदगुदा रहा है। यही कारण है कि लोग उनके वीडियो पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि तेमजेन इमना अलॉन्‍ग नागालैंड के उच्च शिक्षा और आदिवासी मामलों के मंत्री हैं। जानिए कि वह वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं। 

नागालैंड के लोग क्या खाते हैं? 

नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्‍ग वायरल वीडियो में 1999 की घटना साझा करते हुए कहते हैं कि वह दिल्ली आए हुए थे। वह कहते हैं कि यहां लोगों के मन में नागालैंड के लोगों के लिए तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई थीं। उन्होंने बताया कि बहुत से लोगों को तो यह भी नहीं पता था कि नागालैंड भारत का हिस्सा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें लगता था कि नागालैंड जाने के लिए वीजा की आवश्यकता पड़ती है। इसी दौरान वह वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि नागालैंड के लोग इंसान को मारकर खा जाते हैं। वायरल हो रहे वीडियो को मंत्री ने खुद अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो पर अभी तक 1.5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग हंसी वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः IAS Anju Sharma हुई थीं स्कूल में फेल, जानिए फिर भी कैसे बनी अधिकारी

जाने एक और दिलचस्प किस्सा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Temjen Imna Along (@alongimna)

तेमजेन इमना अलॉन्‍ग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि वह 1999 में जब ताजमहल देखने गए थे तो उन्हें लाइन से निकालकर उनसे डॉलर मांगे गए थे। इसके बाद मंत्री ने जब बताया कि वह नागालैंड से हैं तो लोगों ने उनसे ऐसे सवाल पूछे कि आप कौन से लैंड से हो? स्विट्जरलैंड या फिनलैंड। लोगों को उनका यह वीडियो भी बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग उनके स्पष्ट हिंदी बोलने की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं बहुत से यूजर्स ने यह भी बताया कि उनके साथ भी कुछ ऐसा हो चुका है। 

इसे भी पढ़ेंः घर पर बना सकते अपना पासपोर्ट साइज फोटो, जानें आसान ट्रिक

आपको नागालैंड के मंत्री तेमजेन इमना अलॉन्‍ग का यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: Temjen Imna Along/Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।