कार के डैशबोर्ड पर रखी ये छोटी चीज, बना सकती है आग का गोला

What Things To Not Keep In The Car While Hot: गर्मियों के मौसम में कार का केबिन ओवन की तरह गर्म हो जाता है। जब हम अपनी कार धूप में खड़ी करते हैं, तो कांच के बंद होने के कारण अंदर का तापमान बाहर की तुलना में काफी तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में हम अनजाने में कार के डैशबोर्ड पर कुछ ऐसी छोटी और आम चीजें छोड़ देते हैं, जो सीधी धूप और अत्यधिक गर्मी के संपर्क में आकर एक विस्फोटक का काम कर सकती हैं। यह लापरवाही न केवल आपकी कार के इंटीरियर को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि एक भयानक आग का कारण भी बन सकती है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिन्हें डैशबोर्ड पर रखना जानलेवा हो सकता है।
लाइटर और पावर बैंक

आज के समय में अधिकतर लोग सिगरेट का सेवन करते हैं। अब ऐसे में उनकी गाड़ी में लाइटर तो आसानी से मिल ही जाता है। दिखने में छोटी लेकिन असल में यह कार को आग का गोला बनाने का काम करता है। सिगरेट लाइटर को डैशबोर्ड पर छोड़ना सबसे खतरनाक गलतियों में से एक है। लाइटर के अंदर तरल ईंधन दबाव में होता है, जो गर्मी पाकर तुरंत फट जाता है।
इसके अलावा, पावर बैंक और मोबाइल फोन में लगी लिथियम-आयन बैटरियां भी भीषण गर्मी में थर्मल रनवे की स्थिति में आ सकती हैं। इसका मतलब है कि बैटरी अंदर ही अंदर उबलने लगती है और उसमें विस्फोट हो जाता है, जिससे पूरी कार जलकर राख हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- 4-5 साल पुराना है AC? तपती गर्मी में चलाते समय न करें ये गलतियां, बन सकता है आग का गोला
सैनिटाइजर और परफ्यूम की बोतलें

आजकल सैनिटाइजर हर कार की जरूरत बन गया है, लेकिन इसमें भारी मात्रा में अल्कोहल होता है जो अत्यधिक ज्वलनशील है। जब कार के अंदर का तापमान 50-60 डिग्री तक पहुंच जाता है, तो सैनिटाइजर की बोतल के अंदर दबाव बढ़ता है और वह फट सकती है। इसी तरह, कार परफ्यूम या डिओडोरेंट के स्प्रे कैन भी गर्मी में गैस फैलने के कारण बम की तरह फट सकते हैं और आग पकड़ सकते हैं।
पानी की ट्रांसपेरेंट बोतल

सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन पानी की एक प्लास्टिक बोतल आग लगा सकती है। जब सूरज की किरणें पानी से भरी पारदर्शी बोतल से होकर गुजरती हैं, तो बोतल एक मैग्नीफाइंग ग्लास की तरह काम करती है। यह रोशनी को एक बिंदु पर केंद्रित कर देती है। अगर वह बिंदु डैशबोर्ड या सीट के कपड़े पर पड़ता है, तो वहां धुंआ उठने लगता है और आग लग सकती है।
चश्मा और धूप का चश्मा

डैशबोर्ड पर रखा चश्मा भी पानी की बोतल की तरह काम कर सकता है। चश्मे के लेंस सूरज की किरणों को केंद्रित कर डैशबोर्ड के प्लास्टिक को पिघला सकते हैं या वहां रखे किसी कागज में आग लगा सकते हैं। हमेशा चश्मे को उसके बॉक्स में रखें या डैशबोर्ड के ऊपर रखने से बचें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रसोई गैस-सिलेंडर का इस्तेमाल करते हुए इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।