Welcome Quotes & Message 2026: नए साल का इन शानदार वेलकम कोट्स से करें स्वागत, अपनों को खुशी होगी दोगुनी

Welcome Quotes In Hindi: नए साल के मौके पर अक्सर लोग एक-दूसरे को कोट्स और मैसेज या विशेज भेजकर नए साल की बधाई देते हैं। इतना ही नहीं बल्कि नए साल के आने पर अलग-अलग तरीके से इसका स्वागत करते और एंज्वॉय करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नए साल का आगमन केवल कैलेंडर की तारीख बदलना नहीं होता, बल्कि यह जीवन की एक नई शुरुआत और उम्मीद का प्रतीक होता है। साल 2026 के शुरू होने साथ ही हमारे मन में बीते साल की यादें और आने वाले समय के लिए ढेर सारे सपने होते हैं। अगर आप भी नए साल का स्वागत करने के लिए बेहतरीन कोट्स और मैसेज सर्च कर रहे हैं, तो बता दें कि आज के इस लेख में हम आपको लिए चुनिंदा कोट्स लेकर आए है।
न्यू ईयर वेलकम मैसेज ( New Year Welcome Message)
पुरानी यादें पीछे छोड़ आए हैं हम,
खुशियों की नई राहें मोड़ लाए हैं हम।
स्वागत है साल 2026 तुम्हारा दिल से,
उम्मीदों का नया सवेरा ओढ़ आए हैं हम।
बीते हुए कल को अब भूल जाइए,
आने वाले कल को गले लगाइए।
मुस्कुरा कर स्वागत करो इस साल का,
खुशियां 2026 की हर तरफ फैलाइए।
नया साल आए बनकर उजाला,
खुल जाए आपकी किस्मत का ताला।
आप पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,
2026 हो खुशियों की मधुशाला।
मिले आपको इस साल सब कुछ नया,
खुदा की रहे आप पर हरदम दया।
गमों का साया कभी पास न आए,
2026 आपके जीवन में खुशियां लाया
वेलकम मैसेज इन हिंदी (Welcome Message In Hindi)
हमारी महफिल में दिल वाले ही आते हैं,
यहां पर स्वागत में
हर किसी के लिए फूल ही बिछाए जाते हैं !
वेलकम जी !
2. हम जिन्हें बुलाते हैं
वो बेहद खास होते हैं,
स्वागत है उनका
जो हरदम दिल के पास रहते हैं !
आपका हार्दिक स्वागत है !
आपसे मिलना हर समस्या का निवारण है
स्वागत करते हैं आपका
आप हमारी प्रेरणा का कारण हैं !
सुस्वागतम आपका !
वेलकम विशेज इन हिंदी (Welcome Wishes In Hindi)

आइए आपका ही इंतजार था
इस पल का बड़ी बेशब्री से इंतजार था !
आपका हार्दिक स्वागत है !
इसे भी पढ़ें: Love Quotes: इन हसीन और रोमांटिक मैसेज के जरिए अपनी मोहब्बत का करें इजहार
गुलों में रंग भरे बाद-ए-नौ-बहार चले
चले भी आओ कि गुलशन का कारोबार चले !
आपका हार्दिक अभिनंदन है !
वेलकम कोट्स इन हिंदी (Welcome Quotes In Hindi)

सौ चांद भी चमकेंगे तो क्या बात बनेगी
तुम आए तो इस रात की औक़ात बनेगी !
आपका हार्दिक स्वागत है !
चंदन की खुशबू चौखट पर बिछाते हैं
पवित्र भाव से खुशी के दीप जलाते हैं
मेरे अतिथि आए हैं आज भगवान बनकर
हमारे भगवान हो ह्रदय से तिलक लगाते हैं !
आपका हार्दिक अभिनंदन है !
वेलकम स्टेटस इन हिंदी (Welcome Satus In Hindi)

आपके चेहरे की यह जो मुस्कान है,
वही तो एक हमारे दिलों की शान है !
आपका हार्दिक अभिनंदन है !
आप के आने से रौशन हुआ घर मेरा
वर्ना अकेले ही अंधेरे में बैठे थे !
आपका हार्दिक स्वागत है !
इसे भी पढ़ें: Miss You Quotes in Hindi: अपनों को याद कर अगर बेचैन हो जाते हैं आप, तो इन मैसेज से करें प्यार का इजहार

शुक्रिया तेरा तिरे आने से रौनक तो बढ़ी
वर्ना ये महफ़िल-ए-जज़्बात अधूरी रहती !
आपका हार्दिक अभिनंदन है !
ऐसा लगता है कि
घर में चार चांद लग गए हैं,
क्योंकि आपके कदम
हमारे घर पर पड़ गए हैं !
सुस्वागतम आपका !
फूल खिले गुलशन में
खूबसूरती नजर आई
आप आये साथ में
खुशियां रहें आपके जीवन में

बहा ले जाती है तुम्हारी याद मुझे कहां से कहां तक
कभी तुम भी चले आओ मेरे ठिकाने तक
ईश्वर ने भी कीमती रत्न गिनती के ही बनाए हैं
उन रत्नों में सबसे कीमती आज हमारे बीच आए हैं
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।