Mon Sep 28, 2026 | Updated 07:53 PM IST

Weekly Horoscope 9 To 15 January 2023: पंडित जी से जानें इस सप्ताह का राशिफल

अगर आप अपनी राशि के लिए इस सप्ताह के राशिफल की जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां विस्तार से जानें अपना भविष्य। 
Updated:- 2023-01-06, 07:00 IST
image

हम सभी अपने भविष्य के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं। भविष्य की जानकारी आपको ज्योतिष से मिल सकती है। ज्योतिष शास्त्र आपके वर्तमान और भविष्य दोनों की जानकारी दे सकता है।

आपका आने वाला समय जीवन में क्या बदलाव लाएगा और इसमें क्या उतार-चढ़ाव होंगे, ऐसी कोई भी जानकारी आपको हम हर सप्ताह देते हैं। अगर आप भी अपनी राशि के लिए 9 जनवरी से 15 जनवरी के सप्ताह का राशिफल जानना चाहते हैं तो इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से साप्ताहिक राशिफल के बारे में विस्तार से जानें।

मेष राशि-Mesh Rashi

aries and taurus horoscope  to

इस सप्ताह आपकी आय मनचाही नहीं हो पाएगी। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। सप्ताह के मध्य से स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है और धन लाभ के योग भी हैं। सप्ताहांत तक आपके विरोधी कमजोर होंगे।

आपको कोई बड़ा काम मिलने के योग हैं। गुरु एवं शुक्रवार को बेकार की चिंताएं हावी हो सकती हैं। ,शनिवार आपके लिए सबसे अच्छा दिन होगा और इस दिन से आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके सभी कार्य समय से संपन्न होने लगेंगे। इस सप्ताह अपनी सेहत का ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। प्रेम संबंध नकारात्मक हो सकते हैं। 

उपाय - हनुमानजी को केले का भोग लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: January Horoscope 2023: साल के पहले महीने में कौन सी राशियों पर होगी धन की वर्षा, पंडित जी से जानें

वृषभ राशि-Vrishabh Rashi

इस सप्ताह आपको भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपका पराक्रम श्रेष्ठ होगा और कार्यों में गति आएगी। आपकी आय सामान्य बनी रहेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को माता के प्रति चिंता बढ़ सकती है।

परिवार के साथ अनावश्यक विवाद भी हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को संतान से सुख एवं खुशी की प्राप्ति होगी। आपकी आय में वृद्धि होगी एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। शनिवार का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।

सप्ताह के अंत में परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। इस सप्ताह कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम और वैवाहिक संबंध अच्छे रहने की संभावना है। 

उपाय -गणेशजी को सुगंधित पदार्थ अर्पित करें। 

मिथुन राशि-Mithun Rashi

gemini and cancer horoscope  to  jan

आपके कार्य समय पर पूर्ण होंगे। परिवार से सुख मिलेगा और शान की प्राप्ति होगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनाएंगे एवं विवादित मामलों में विजय मिलेगी। मंगल एवं बुधवार के दिन कार्य तेजी से संपन्न होंगे और स्वयं के प्रयास से ज्यादा सफलताएं मिलेंगी।

आपकी आय अच्छी रहेगी। गुरुवार से समय में कुछ  नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। यह समय संभलकर रहने का है। आपके लिए जिद्द करना भारी पड़ सकता है। आपको अपनी कुछ योजनाओं में फेरबदल करना होगा। प्रेमी साथी से मनमुटाव समाप्त होगा एवं संबंधों में सुधार होगा। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंंगे।

उपाय -दुर्गाजी को फल का भोग लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें: Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल

कर्क राशि-Kark Rashi

मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं नए कार्य भी मिलेंगे। लाभदायक यात्रा का योग भी बनेगा। मंगल एवं बुधवार को खर्च की अधिकता होने के बावजूद पैसों की पूर्ति होगी। आपको वाहन सुख प्राप्त होगा एवं संतान से प्रसन्नता मिलेगी।

गुरु एवं शुक्रवार को यात्रा का योग बनेगा। आपके नए संपर्क बनेंगे। आय बेहतर बनी रहेगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। शनिवार को परेशानी भरा समय रह सकता है। पेट एवं कमर में दर्द होने की संभावना है। आंखों में भी समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। 

उपाय -निर्धन को वस्त्र दान करें।

सिंह राशि-Singh Rashi  

leo and vergo weekly horoscope  to  jan

इस सप्ताह आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। किसी से मदद की अपेक्षा बेकार जाएगी। आपको वाहन से कष्ट हो सकता है। आपके कार्य में देरी हो सकती है। मंगलवार से आपको राहत महसूस होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

आपकी आय सामान्य बनी रहेगी एवं संतान का ध्यान रखना होगा। बुधवार (बुध ग्रह को मजबूत करने के उपाय) को विवाद हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को स्थितियां सामान्य रहेंगी। आय की वृद्धि होगी एवं शनिवार को सहयोग मिलेगा। कार्य में विलंब करने वाले सहयोग करेंगे एवं नवीन वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

उपाय -शिवजी को सुगंधित पुष्पों की माला अर्पित  करें।

कन्या राशि-Kanya Rashi

इस सप्ताह आपका समय अच्छा रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को चिंताएं बढ़ सकती हैं। आपकी आय भी कम हो सकती है और वाहन प्रयोग में सावधानी रखने की जरूरत है।

लालच वाली योजनाओं से दूर रहें। गुरु एवं शुक्रवार से पुन: बेहतर महसूस करेंगें। मित्रों  से सहायता प्राप्त होगी एवं छोटी यात्रा सप्ताहांत में होने की संभावना है। आपकी धार्मिक व्यक्तियों से भेंट होगी। शनिवार को बाधाएं समाप्त होंगी। 

उपाय -गणेशजी को पूजन करें एवं दीपक समर्पित करें।

तुला राशि-Tula Rashi 

libra and scorpio weekly horoscope  to  jan

कार्यस्थल पर सम्मान प्राप्त होंगा। आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। परिवार में वर्चस्व में वृद्धि होगी एवं विवादों में विजय मिलेगी।  व्यय की अधिकता होगी एवं मन खिन्न बना रहेगा। शनिवार का दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्य में सुधार होगा। आय में वृद्धि होंगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ वक्त बिताएंगे। साथी का साथ मिलेगा एवं उपहार की प्राप्ति होगी। जीवन साथी से संबंध अच्छे रहेंगे। 

उपाय -दुर्गाजी को दीपक एवं तिल के लड्डू का भोग लगाएं।  

वृश्चिक राशि-Vrischik Rashi 

पूरे सप्ताह मन में विरक्तता का भाव रहेगा एवं विरोधियों से शत्रुता समाप्त करने की इच्छा रहेगी। आय बेहतर बनी रहेगी एवं परिवार का साथ मिलेगा।  शुक्रवार की शाम के पश्चात चंद्र के अनुकूल न होने से चिंताए बढ़ सकती हैं।

शनिवार को व्यय की अधिकता होगी। घर में समय बिताएं जो आपके लिए अच्छा होगा। कोई पुराना मामला भी परेशानी खड़ी कर सकता है। प्रेम के मामलों में विवाद हो सकता है। विवाह योग्य लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त होंगे।(वृश्चिक करियर होरोस्कोप 2023)

उपाय -हनुमानजी को मंगलवार के दिन गुलाब की माला चढ़ाएं। 

धनु राशि-Dhanu Rashi

sagittarius and capricorn to  jan

आपका समय अच्छा व्यतीत होगा। खर्च एवं आय बराबर रहेगी। नियत कार्य समय पर कर पाएंगे। अचानक धन लाभ सोमवार की शाम को हो सकता है। मंगल एवं बुधवार से ज्यादा सुधार दिखाई देगा। आपके कार्यो में तेजी आएगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। कीमती सामान का नुकसान भी हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को व्यस्तता ज्यादा रहेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा एवं नए कार्य भी मिलेंगे। 

उपाय -दुर्गाजी को धूप एवं घी का दीपक अर्पित करें।

 


मकर राशि-Makar Rashi

इस सप्ताह दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है। कार्य में निरंतरता रहेगी एवं नए कार्य भी प्राप्त होंगे। शत्रुओं का पराभव होगा। संपत्ति के मामले आपके पक्ष में होने की संभावना है। मंगल एवं बुधवार को कुछ समस्याएं भी रह सकती हैं।

व्यय की अधिकता अज्ञात-भय और चिंता बढ़ाएंगे। आपका मन विचलित रह सकता है। क्रोध की अधिकता होगी एवं संतान से विवाद भी हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को कार्य की अधिकता होगी एवं पिता से सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रकट के लिए समय सही नहीं है। 

उपाय -महादेव को घी का दीपक अर्पित करें।

कुंभ राशि-Kumbh Rashi

aquarius and pisces weekly horoscope  to  jan

अनावश्यक समय बर्बादी से खिन्नता रहेगी। गुरु एवं शुक्रवार को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। आपका व्यय बढ़ सकता है। शनिवार अनुकूल रह सकता है। आपकी चिंताएं समाप्त होंगी। इस दिन मित्रों से मुलाकात एवं धन की प्राप्ति भी होगी। कोई बड़ा कार्य भी हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध अनुकूल रहेंगे  एवं प्रेम में अकेले पन से जूझना पड़ सकता है।

उपाय -ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै मंत्र का जाप करें।

मीन राशि-Meen Rashi 

आपके कार्य समय पर होंगे और नए कार्य भी मिलेंगे। आपकी आय बढ़ेगी एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। मंगल एवं बुधवार को असमंजस की स्थितियां रहेंगी। आपके मन में बुरे विचार आएंगे एवं शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे।

अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे एवं योजनाएं विफल हो सकती हैं। गुरु एवं शुक्रवार को समय बहुत ही पक्ष का रहेगा। हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी एवं प्रसन्नता रहेगी। शनिवार को अनावश्यक व्यय होंगे। वाहन से चोट लग सकती है। आस-पास के लोगों से विवाद हो सकता है। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। 

उपाय -शिवजी को सूखे मेवे का भोग लगाएं।

 

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। इस अनुमान के अनुसार अपने आने वाले समय की योजनाएं तय करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com, unsplash.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।