आपका आने वाला समय अनुकूल होगा या आ सकती हैं कुछ मुसीबतें? नौकरी में होगा प्रमोशन या होंगी समस्याएं ? धन लाभ के योग बनेंगे या हो सकती है आर्थिक हानि? ऐसे कई सवालों के जवाब आपको ज्योतिष से मिल सकते हैं।
अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए 27 मार्च से 2 अप्रैल तक का सप्ताह कैसा रहेगा तो उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से यहां साप्ताहिक राशिफल के बारे में विस्तार से जानें।
मेष राशि
इस सप्ताह आपकी बच्चों से उम्मीदें पूरी होंगी और आय में सुधार रहेगा। हालांकि परिवार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। मंगल एवं बुधवार को कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यय की अधिकता एवं अनपेक्षित समस्याएं आ सकती हैं।
शनिवार आपके लिए अच्छा दिन रहेगा और जीवन में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।
उपाय -दुर्गाजी को तेल का दीपक लगाएं।
इसे भी पढ़ें: April 2023 Horoscope: इस महीने कैसा होगा सभी राशियों का हाल, जानें राशिफल
वृषभ राशि
हफ्ते की शुरुआत बेहतर होगी और आपको नए काम मिलेंगे। अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सोमवार को धार्मिक कार्यो में यात्रा के योग हैं। मंगल एवं बुधवार को संपत्ति संबंधित मामले सुलझेंगे।
परिवार वाले आपके अनुकूल रहेंगे। आय अच्छी बनी रहेगी। गुरू एवं शुक्रवार को आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी एवं सम्मान मिलेगा। संतान से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार भी आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। आपके कार्य में सफलता प्राप्त होगी एवं प्रसन्नता रहेगी। आपके लिए यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है।
उपाय -दुर्गाजी को आक के पुष्प चढ़ाएं।
मिथुन राशि
सोमवार को अत्यंत सावधानी से कार्य करना होगा। मंगलवार सुबह से तनाव समाप्त होगा एवं कार्य में सुधार होगा। लंबे समय से चली आ रही कानूनी अड़चन समाप्त होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं परिवार एवं बैंक से सहयोग प्राप्त होगा।
ऋण संबंधी समस्याओं का हल मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। गुरु एवं शुक्रवार भी आपके लिए अच्छे दिन रहेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी एवं नए कार्य मिलेंगे।
उपाय -दुर्गाजी को कुमकुम एवं सिंदूर चढ़ाएं।
कर्क राशि
आपके कुछ पुराने परिचितों से मुलाकात होगी। आपको धन की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। विरोधी व्यर्थ की अड़चने खड़ीं कर सकते हैं। कार्य में विलंब होगा एवं अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे।
गुरु एवं शुक्रवार से स्थितियां आपके पक्ष की होने लगेंगी एवं सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मिल सकते हैं एवं न्यायालयीन सफलता प्राप्त होगी। कार्य सामान्य रूप से होंगे एवं शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा। प्रेम में साथी से सहयोग की अपेक्षा बेकार होंगी एवं वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे।
उपाय -दुर्गाजी को नारियल चढ़ाएं।
सिंह राशि
संतान एवं परिवार से भी सुलभता प्राप्त होगी। मंगल एवं बुधवार को भाग्य का साथ मिलेगा एवं शाम के समय आलस्य का संचार होगा। आय में वृद्धि होगी एवं सुख पूर्वक समय व्यतीत होगा।
गुरु एवं शुक्रवार को व्यय बढ़ेंगे। आपको वाहन से समस्याएं हो सकती हैं। शनिवार को परिवार के साथ समय बिताएंगे। आय में सुधार आएगा एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा।
उपाय -दुर्गाजी को मक्खन का भोग लगाएं।
इसे भी पढ़ें: April Numerology Forecast 2023: जानें इस माह आपके भविष्य में क्या लिखा है
कन्या राशि
आपकी आय बेहतर बनी रहेगी एवं नया काम भी मिलेगा। आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। मांगलिक उत्सवों में शामिल हो सकते हैं। विरोधियों को दबाने में सफल होंगे एवं कार्य स्थल पर वरिष्ठ आपके अनुकूल बने रहेंगे।
गुरु एवं शुक्रवार को अटके धन की प्राप्ति होगी एवं कोई अन्य आर्थिक लाभ हो सकता है। सप्ताहांत में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्रेम में साथी से विवाद थमेगा एवं वैवाहिक साथी से दूर रहना पड़ सकता है।
उपाय -दुर्गाजी को सिंदूर और पान अर्पण करें।
तुला राशि
सप्ताह के आरंभ में कठिनाइयां हो सकती हैं। कार्य में देरी हो सकती है एवं आय में कमी रहेंगी। आपके लिए अनावश्यक विवाद भी हो सकते हैं। मंगलवार से आपके वैभव में वृद्धि होगी एवं धन की प्राप्ति सुगमता से होगी।
धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी एवं उत्सवों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। नए कार्यो की प्राप्ति होगी। सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। गुरु एवं शुक्रवार को भाग्य का साथ रहेगा। संतान से खुशी की प्राप्ति होगी। नए दोस्त मिलेंगे। शनिवार को कार्य की अधिकता हो सकती है। पिता से सहयोग मिलेगा एवं मित्रों से मुलाकात होगी। जीवन साथी के प्रति प्रेम बढ़ेगा।
उपाय -दुर्गाजी की कपूर से आरती करें।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। आपको सहयोग मिलेगा एवं कार्य में वृद्धि होगी। मंगल एवं बुधवार को समस्याएं आ सकती हैं। आपकी आय में कमी होगी एवं योजनाएं विफल हो सकती हैं।
अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। गुरु एवं शुक्रवार को राहत प्राप्त होगी। आय में सुधार होने के साथ ही सहयोग की प्राप्ति होगी। संतान आपका सहयोग करेगी एवं नई जगहों पर जाने का मौका प्राप्त होगा।
उपाय -दुर्गाजी को मिष्ठान्न का प्रसाद चढ़ाएं।
धनु राशि
चंद्र का गोचर श्रेष्ठ समय प्रदान करेगा। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे और सुखद समाचार मिलेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आय भी अच्छी रहेगी। मंगल एवं बुधवार भी अच्छे दिन रहेंगे। कार्य में तेजी रहेगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी।
गुरु एवं शुक्रवार को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आय में बाधा होने के साथ विवाद की स्थितियां बनेंगी। शनिवार की सुबह से आराम मिलेगा और मन प्रसन्न होगा।
उपाय -दुर्गाजी को तेल का दीपक लगाएं।
मकर राशि
आपका समय बेहतरीन व्यतीत होगा। संतान एवं अन्य लोगों से सहयोग मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी एवं रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं विवादों में विजय मिलेगी।
भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी कमाई के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। मंगल एवं बुधवार को शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे। शुक्रवार की मध्य रात्रि से शनिवार का पूरा दिन बहुत ही अच्छा समय बीतेगा। कार्य में सफलता मिलेगी एवं आय की प्राप्ति होगी। मित्रों का साथ मिलेगा और घूमने का मौका मिलेगा।
उपाय -दुर्गाजी को कच्चा दूध चढ़ाएं।
कुंभ राशि
सोम एवं मंगलवार में धन की कमी रहेगी एवं काम भी अटकेंगे। सोमवार को सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। क्रोध ज्यादा आ सकता है। बुधवार की सुबह से प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी एवं आवक भी सुधरेगी।
कोई विशेष कार्य होने से हर्ष प्राप्त होगा। संतान से सहयोग मिलेगा एवं माता से सुख मिलेगा। यात्रा का योग है। गुरुवार की दिन भी अच्छा व्यतीत होगा। शुक्र एवं शनिवार सबसे बेहतर दिन होंगे। परिवार का साथ मिलेगा एवं आय भी अच्छी रहेगी।
उपाय -दुर्गाजी को लाल पुष्प अर्पण करें।
मीन राशि
इस सप्ताह लाभ की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। परिवार का सपोर्ट प्राप्त होगा एवं संतान का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। मंगल एवं बुधवार को करीब के लोगों से असहमति हो सकती है।
आपके लिए तनाव होगा एवं खर्च में वृद्धि होगी। गुरु एवं शुक्रवार शांति से बीतेगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं संतान सहयोग प्रदान करेगी। धन की वृद्धि एवं कानूनी उलझनें समाप्त होंगी। नौकरी में आराम रहेगा।
उपाय -दुर्गाजी को घी का दीपक लगाएं।
आप भी इस अनुमान के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं बना सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com