हमारे जीवन में बदलाव आना एक आम बात है, लेकिन हर कोई आने वाले परिवर्तनों के बारे में पहले से जानकारी लेना चाहता है। दरअसल यदि आपको अपना भविष्य ही पता चल जाए तो आप अपने समय को अनुकूल बनाने के लिए कोशिश कर सकते हैं।
आपके भविष्य में सेहत कैसी हो सकती है? आपका करियर कैसा होगा और नौकरी में क्या बदलाव हो सकते हैं? आपकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी? ऐसे कई सवालों का जवाब आप ज्योतिष से जान सकते हैं। अगर आप भी अप्रैल के लिए अपने राशिफल की जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से विस्तार से जानें अप्रैल का मासिक राशिफल।
मेष राशि
आपको अप्रैल के महीने में सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। महीने की शुरुआत में ही आपको धन लाभ मिलेगा, लेकिन खर्चे बढ़ेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इस महीने आपके लिए प्रेम संबंध मिले-जुले हो सकते हैं।
आपका पारिवारिक जीवन अव्यवस्थित हो सकता है, क्योंकि पहले भाव में राहु और सप्तम में केतु की स्थिति है। आपसी कलह से बचें। आपके करियर की दृष्टि से यह महीना सामान्य रहेगा। कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे।
इसे भी पढ़ें: Aries 2023 Horoscope: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानें
वृषभ राशि
आपका आर्थिक जीवन इस महीने थोड़ा कठिनाइयों भरा हो सकता है। करियर के मामले में आपको विशेष रूप से मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय सामान्य है। कोई बड़े स्वास्थ्य बदलाव होने के संकेत नहीं हैं, लेकिन खान-पान का विशेष ध्यान देने की जरूर है।
आपका प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा। आपका पारिवारिक जीवन मिलाजुला रहेगा किसी भी मनमुटाव से बचें।
मिथुन राशि
अप्रैल के महीने में आपको करियर के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको नौकरी में प्रमोशन (नौकरी में प्रमोशन के उपाय) मिल सकता है लेकिन कुछ आर्थिक नुकसान भी हो सकते हैं। पैसों को लेकर आप तनाव से ग्रस्त हो सकते हैं।
संयम बनाए रखें क्योंकि आगे का समय आपके अनुकूल होने वाला है और आप कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुकून भरा होगा और परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय देंगे। दाम्पत्य जीवन भी सुखमय होगा और आप कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।
कर्क राशि
आपको इस महीने कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी जगह पैसे सोच-समझकर खर्च करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय ज्यादा अच्छा नहीं है। खान-पान का विशेष ध्यान दें और मानसिक शांति के लिए योग करें।
इस महीने प्रेम के मामले में भी समय ज्यादा अनुकूल नहीं है और जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव हो सकते हैं। परिवार के मामले में भी समय आपके लिए बहुत अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और आपसी कलह हो सकती है।
सिंह राशि
अप्रैल में महीने में आपको करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आपको महीने के मध्य से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो समय आपके अनुकूल रहेगा।
प्रेम व वैवाहिक जीवन के मामले में समय मिला-जुला रहेगा। हालांकि इस महीने की शुरुआत सिंह राशि के लोगों के लिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है, लेकिन समय बाद में आपके अनुकूल हो जाएगा। परिवार से भी मिले-जुले रिश्ते बने रहेंगे। आपकी राशि में शनि सप्तम स्थान पर है जो आपको कुछ मामलों में परेशान भी कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Leo Career Horoscope 2023: सिंह राशि वालों के करियर के लिए ऐसा रहेगा आने वाला साल
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस महीने वित्तीय मामले में मिश्रित फल की प्राप्ति होगी। इसमें कोई शक नहीं है कि इस समय आपके खर्च बहुत अधिक बढ़ जाएंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कन्या राशि के जातकों को इस महीने सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह का परिणाम मिल सकता है।
कन्या राशि के जातक प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिलाजुला परिणाम प्राप्त करेंगे। इन राशि के जातकों के ग्रह अनुकूल स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं। कन्या राशि के जातकों का इस महीना परिवारिक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों का करियर इस महीने सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में सफलता के योग हैं लेकिन आर्थिक मामले में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है।
तुला राशि के जातको को इस महीने पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके लिए अच्छा नहीं होगा। किसी की भी बात में न आएं और कोई भी निर्णय बहुत सोच -समझकर ही लें। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें जिससे आपके रिश्ते में आने वाली परेशानियां दूर हो सकें।
वृश्चिक राशि
आपके लिए करियर में मिले-जुले परिणाम मिलने के योग हैं। आर्थिक जीवन भी मिला-जुला रहेगा आपको कुछ मामलों में धन लाभ, तो कुछ में हानियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
इस महीने अपने जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में आप कुछ समस्याओं का सामना कर सकते हैं। आपकी कलह से बचें और छोटी सी बातों को बड़ा रूप न दें। समय जल्द ही आपके पक्ष में हो जाएगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस महीने करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी यह महीना सामान्य रहेगा और कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। महीने के शुरुआती पंद्रह दिन प्रेम और विवाह के लिए सामान्य रहेंगे, लेकिन उसके बाद आपको बहुत अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो आपकी सफलता मिलगे। व्यापारियों को मुनाफा हो सकता है। कुल मिलाकर समय आपके पक्ष में है।
मकर राशि
करियर के क्षेत्र में आपको अप्रैल के महीने में सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में भी मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। महीने की शुरुआत निराशाजनक हो सकती है और कुछ नुकसान हो सकते हैं, लेकिन महीने के अंत में आपको आपके क्षेत्र में अच्छा मुनाफा मिलेगा।
आपको आर्थिक जीवन में भी लाभ और हानि दोनों तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में आपको उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं।
कुंभ राशि
आर्थिक जीवन की दृष्टि से आपको इस महीने आर्थिक रूप से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी राशि में इस महीने शनि केतु अनुकूल स्थिति में नहीं है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा नहीं होगा पारिवारिक दृष्टि से भी यह महीना चुनौतियों से भरा रहेगा। शनि की अपनी राशि में होने के कारण परिवार में कलह हो सकती है।
मीन राशि
करियर के मामले में समय सामान्य है, लेकिन कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है जिसे आपको निभाने में कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इस महीने आपकी सेहत बिगड़ सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान दें और बाहर का खाना ज्यादा न खाएं। यह महीना आपके पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित कर सकता है।
यह राशिफल आपकी राशि का अनुमान हो सकता है और इससे आप आने वाले समय के लिए योजनाएं बना सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Recommended Video
Image Credit: pixabay.com, freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों