आप सभी भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं। आपका आने वाला समय कैसा हो सकता है ये जानकारी आपको ज्योतिष से मिल सकती है। यदि राशि के अनुसार भविष्य का अनुमान लगाना हो तो ज्योतिष आपको सटीक जानकारी दे सकता है।
अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए 12 से 18 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा तो इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से अपनी राशि के साप्ताहिक राशिफल के बारे में जरूर जानें।
मेष राशि- Mesh Rashi
इस सप्ताह भाग्य का साथ रहेगा एवं आय सामान्य बनी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को चंद्र आय में बाधा पैदा करेगा और चिंताएं बढ़ेंगी। आपके मन में नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं लेकिन गुरुवार से समय आपके अनुकूल हो जाएगा।
शुक्र एवं शनिवार को संतान से सुख एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। आपकी आय में सुधार होगा। भ्रमण मनोरंजन में समय व्यतीत होगा एवं विरोधी शांत रहेंगे।प्रेम के मामलों में बेवजह उलझनें हो सकती हैं। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। (मेष हेल्थ होरोस्कोप 2023)
उपाय -गणेशजी को दूध या खीर का भोग लगाएं।
वृषभ राशि- Vrishabh Rashi
आपकी यात्रा सुखदायक होगी एवं कचहरी के मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। आय सामान्य बनी रहेगी। बुध एवं गुरुवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। समकक्षों से श्रेष्ठ स्थिति में रहेंगे। आय में वृद्धि होगी लेकिन शुक्र एवं शनिवार से पुन: स्थिति में सुधार संभव है, फिर भी योग्यता के अनुसार कार्य नहीं मिलने से खिन्नता हो सकती है। जमीन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय -गणेशजी को गुड़ चने का भोग लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल
मिथुन राशि-Mithun Rashi
चंद्र का गोचर इस हफ्ते सब प्रकार से अनुकूलता दिलाने वाला होगा। जमीन से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आय में सुधार बना रहेगा। अटके कार्यो में गति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशान करने वाली खबरें भी गुरू एवं शुक्रवार में मिल सकती है। आपको मिलने वाला धन भी अटक सकता है। आपकी योजना विफल हो सकती है। शनिवार अच्छा बीतने वाला है। प्रेम संबंधों में साथी के प्रति आकर्षण कम होगा एवं प्रेम में परेशानियां आएंगी।
उपाय -गणेशजी को लड्डू को प्रसाद अर्पण करें।
कर्क राशि-Kark Rashi
चंद्र का गोचर राशि से द्वादश में हो रहा है। इस समय बाधाओं के बाद सफलता मिलेगी। आपको धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आय बढेगी एवं प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। कार्यो में सफलता मिलेगी। शुक्र एवं शनिवार को स्थाई धन में वृद्धि होगी। साथी के व्यवहार में बदलाव आ सकता है तथा वैवाहिक अपेक्षाएं अधिक होगी।
उपाय -गणेशजी को खीर का भोग लगाएं।
सिंह राशि-Singh Rashi
सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी और आय अच्छी बनी रहेगी। सोम एवं मंगलवार को आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। बुध एवं गुरुवार को चंद्रमा द्वादश होने से कार्यो में विलंब होगा। व्यय की अधिकता होगी एवं परेशानियां बढ़ेंगी।
शुक्रवार से पुन: तेजी से कार्य होने लगेंगें तथा धन का आगमन होगा। कुछ विचलित करने वाले समाचार भी मिल सकते हैं किंतु उनका सुखद अंत होगा। आप नई संपत्ति खरीदने का विचार करेंगे।
उपाय -गणेशजी को घी का दीपक लगाएं तथा भोग चढ़ाएं।
कन्या राशि- Kanya Rashi
दशम चंद्र आर्थिक उन्नति में वृद्धि करेगा। नई सफलताएं मिलेंगी तथा सुखद आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे। सभी निर्णय सही एवं सटीक होंगे तथा किसी प्रकार की परेशानी आने की संभावना नहीं है।
घर-बाहर सभी ओर से सफलता प्राप्त होने के योग हैं। बुध एवं गुरुवार को आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी एवं संतान से सुख मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार परेशानी भरा समय होगा। कार्य में विघ्न एवं विरोधी भी मुखर होंगेे। प्रेम के मामले में साथी का भरोसा कायम रखने में सफल रहेंगे तथा विवाह प्रस्ताव भी प्राप्त होंगे।(कन्या होरोस्कोप 2023 )
उपाय -गणेशजी को मूंग के हलवे का भोग लगाएं।
तुला राशि-Tula Rashi
इस सप्ताह आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। आपके मित्र मदद करेंगे तथा सभी ओर से सहयोग मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार को सुखद सूचनाएं प्राप्त होंगी। मित्रों से मुलाकात होगी एवं बिगड़े काम बनेंगे। प्रेम और विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे तथा साथी के साथ भ्रमण पर जाने का मौका मिल सकता है।
उपाय -गणेशजी को गेहूं अर्पित करें तथा घी का दीपक जलाएं।
वृश्चिक राशि- Vrishchik Rashi
चंद्र सप्ताहारंभ में अष्टम होने से व्यय की अधिकता होगी। अनावश्यक परेशानियां बढ़ेंगी लेकिन मंगलवार से आपको सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी करने की इच्छा करने वालों को सफलता मिलेगी।
आर्थिक आधार मजबूत रहेगा तथा कार्यस्थल पर वर्चस्व में वृद्धि होगी साथ ही समकक्षों से श्रेष्ठ रहेंगे। शुक्र एवं शनिवार को कार्य की अधिकता हो सकती है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा एवं सुख मिलेगा।
प्रेम के मामले में उदासी भरे संबंध होंगे तथा विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।
उपाय -गणेशजी को कपूर की आरती करें तथा चंदन समर्पित करें।
धनु राशि- Dhanu Rashi
चंद्र की पूर्ण दृष्टि से धन, ऐश्वर्य, वैभव, सफलता प्राप्ति का योग दिलाएगा। आपका पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं सभी ओर से खुशियों के समाचार मिलेंगे। बुध एवं गुरुवार को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें। आपको दोस्तों से विवाद हो सकता है। खर्च की अधिकता भी होगी। किमती सामान की रक्षा करें। शुक्र एवं शनिवार को समय आपके अनुकूल हो जाएगा। आय वृद्धि के साथ कार्य में तेजी आएगी एवं सहयोग भी प्राप्ति होगी। प्रेम के मामले में साथी का व्यवहार ह्रदय को दुखाने वाला हो सकता है।
उपाय -गणेशजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Career Horoscope 2023: इस साल किन राशियों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानें
मकर राशि- Makar Rashi
इस सप्ताह आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वयं के प्रयास से उनपर नियंत्रण रखने में सफल हो जाएंगे। बुध एवं गुरुवार को आय में वृद्धि होगी। आपको खुशखबरी एवं सफलता की प्राप्ति होगी।
कार्य मेें तेजी रहेगी। शुक्रवार को कुछ आर्थिक नुकसान होने की संभावना बनेगी। कार्य में भी बाधा आ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। शनिवार के दिन परिवार में कोई उत्सव के आयोजन होने का योग है।
उपाय -गणेशजी को दूर्वा तथा दही, शहद मिश्रित कर भोग लगाएं।
कुंभ राशि- Kumbh Rashi
पंचम चंद्र लाभ के आसार बढ़ाएगा तथा प्रसन्नता दायक सूचनाएं दिलवाएगा। स्वयं के भीतर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे तथा संतान से सुख प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार भी हर कार्य में सफलता दिलाने वाला होगा।
क्रोध की अधिकता रह सकती है। विरोधियों से विवाद हो सकता है। आपका मन उदास रहेगा। शुक्र एवं शनिवार बड़ी सफलता दिलाने वाले दिन होंगे। उत्तम आय एवं कार्य में सुधार रहेगा। भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा। विवादों का अंत होगा।
उपाय -गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं एवं शहद का भोग लगाएं।
मीन राशि- Meen Rashi
सप्ताह आरंभ आपके लिए सामान्य होगा। आय कम एवं काम ज्यादा रहेगा। मन खिन्न रहेगा। बेकार समय की बर्बादी भी कर सकते हैं। मंगल एवं बुधवार से चंद्र अनुकूल हो जाने से हर ओर से सफलता प्राप्त होगी एवं रुके कार्य संपन्न होंगे।
नए वाहन,वस्त्र, आभूषण प्राप्त होने के योग हैं। सुख एवं प्रसन्नता रहेगी एवं विवादों का अंत होगा। मित्र एवं संबंधी सहयोग प्रदान करने वालें होंगें। शुक्र एवं शनिवार को उदसीन भाव रहेगा। किसी कार्य में मन नही लगेगा एवं आय भी कम रहेगी।
उपाय -गणेशजी को लाल पुष्प चढ़ाएं।
सभी राशियों के लिए ये सप्ताह मिले-जुले प्रभाव लेकर आएगा। कुछ लोगों के लिए समय उत्तम है तो कुछ को परेशानियां हो सकती हैं। यहां बताए ज्योतिष अनुमान के अनुसार आगे की योजनाएं तय करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।