Budget Wedding: जानें 5 लाख के अंदर शादी करने का तरीका

कई लोग बजट में शादी करना चाहते है लेकिन उन्हें समझ नहीं आता हैं कि वह किस तरीके से शादी करे की उनका ज्यादा पैसा बर्बाद ना हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप कम पैसों में शानदार तरीके से शादी कर सकती हैं।
फालतू के खर्च करने से बचे
आपको फालतू के खर्च नहीं करना चाहिए। कई बार लोग शादी की खुशी में काफी ज्यादा खर्च कर देते हैं। बता दे कि आपको अगर 5 लाख से कम बजट में शादी करना हैं तो आपको कुछ विशेष चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Wedding Stories: बजट में शादी करने के लिए मेरे ये टिप्स आपके आ सकते हैं काम
किन चीजों में पैसे खर्च ना करें
- बैंड बाजा में कई लोग लाखों रूपये खर्च कर देते हैं आपको ऐसा नहीं करना है।
- शादी में पहनने वाले कपड़ों को हम बार- बार नहीं पहनते हैं ऐसे में आपको सस्ते कपड़े लेना चाहिए।
- वेन्यू बुक ना करें इसकी जगह आप घर के छत में या घर के गार्डन में ही शादी कर लें।
- ज़्यादा मेहमानों को ना बुलाए इससे भी खर्च काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। आपको अपने करीबी को ही बुलाना चाहिए।
- ज्यादा फंक्शन ना करें कई लोग बेफालतू के भी फंक्शन करते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
- गहनों पर ज्यादा पैसे न खर्च करें। आप इसकी जगह आर्टिफिशियल गहने भी खरीद सकती हैं। ऐसे में आप काफी ज़्यादा पैसा बचा सकती हैं।
- सजावट में ज्यादा पैसा खर्च ना करें इसका बाद में कुछ इस्तेमाल नहीं होता हैं। इसमें र्सिफ आपके पैसे खर्च होते हैं।
- नॉनवेज की जगह आप खाने में वेज भोजन ही रखें। ऐसे में आपका खर्च काफी कम होगा।
- खाने में स्टार्टर रखने की जरूरत नहीं हैं। आप चाहे तो नार्मल खाना भी रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: ड्रीम डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत के ये हिल स्टेशन्स
कई लोग दिखावा के लिए शादी में काफी ज्यादा खर्च कर देते हैं। जिसके कारण वह बाद में काफी ज्यादा पछताते है। अगर हमारे और से बताई चीजों को फॉलो करती हैं तो आपका शादी कम खर्च में आसानी से हो जाएंगी। शादी में जरूरी नही की दिखावा ही किया जाए बिना दिखावा के भी आप अच्छे तरीके से शादी कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Credit: Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।