शादी के बाद महिलाओं को 'Me-Time' की जरूरत पहले से ज्यादा क्यों पड़ती है?

शादी के बाद महिलाओं के लिए 'मी-टाइम' बेहद जरूरी है, लेकिन क्या घर की जिम्मेदारी के बीच अपने आप खो देना एक आम बात है। ऐसे में समझें Me-Time की अहमियत...
Updated:- 2026-07-02, 13:28 IST
image

शादी के बाद एक महिला का जीवन बिल्कुल बदल जाता है। नए रिश्ते, घर की जिम्मेदारियां और ऑफिस व परिवार के बीच बैलेंस बनाने की जंग में वह अक्सर खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती है और कई खो जाती है। बता दें कि हर वक्त दूसरों की जरूरतों का ख्याल रखते-रखते मानसिक और शारीरिक थकान होना स्वाभाविक है। यही वजह है कि शादी के बाद महिलाओं के लिए थोड़ा सा 'मी-टाइम' यानी खुद के लिए वक्त निकालना बेहद ही जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि शादी के बाद क्यों जरूरी है 'मी-टाइम' और इसे कैसे अपने लिए निकालें? इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

शादी के बाद क्यों जरूरी है 'मी-टाइम'? 

शादी के बाद पत्नी, बहू और मां जैसी नई भूमिकाओं में लड़कियां इतना खो जाती हैं कि महिलाएं अक्सर अपनी पुरानी हॉबीज, पसंद और खुद की पहचान भूलने लगती हैं। ऐसे में 'मी-टाइम' ही है जो उन्हें याद दिलाता है कि इन रिश्तों से अलग भी उनका एक वजूद है।

2 - 2026-07-02T125015.706

बता दें कि नई जिम्मेदारियां निभाने से स्ट्रेस बढ़ सकता है। अकेले में बिताया कुछ समय दिमाग को न केवल शांत कर सकता है बल्कि खोई एनर्जी को भी वापस लाता है।

जब एक महिला खुद हैप्पी होती है, तो वह परिवार को भी खुश रख पाएगी। खुद को वक्त देने से चिड़चिड़ापन कम होता है, जिससे मैरिड लाइफ में मधुरता बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें - ज्यादातर महिलाओं को रसोई में काम करते वक्त या अकेले में गुनगुनाने की आदत क्यों होती है?

भागदौड़ भरी जिंदगी से कैसे चुराएं खुद के लिए वक्त?

  • आप सुबह के वक्त सबके जागने से सिर्फ 20 मिनट पहले उठें। बिना फोन छुए अपनी पसंद की चाय पिएं, योग करें या बस शांति से बैठें।
  • हर काम खुद करने की कोशिश न करें। घर के कामों में अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों की मदद लें, ताकि आपको खाली समय मिले।
  • अगर आप थकी हैं, तो खुद पर किसी भी काम का दबाव न लें। प्यार से मना करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

1 - 2026-07-02T125018.775

एक्सपर्ट की क्या है राय?

'मी-टाइम' कोई लग्जरी नहीं, बल्कि एक जरूरत है। अक्सर महिलाएं खुद के लिए वक्त निकालते समय 'गिल्ट' से भर जाती हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसे में महिलाओं को अपने पति से इस विषय पर खुलकर बात करनी चाहिए, जिससे वे भी इसमें आपका साथ दें।

इसे भी पढ़ें - बातचीत के दौरान महिलाएं पुरुषों से ज्यादा हाथों के इशारों और चेहरे के हाव-भाव का इस्तेमाल क्यों करती हैं?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।