मेरा पावर वोट: अपने इस विशेषाधिकार को व्यर्थ न जाने दें

2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं का योगदान बहुत ज्यादा रहने वाला है, ये उम्मीद की जा रही हैं कि पिछली बार की तुलना में इस बार महिलाएं बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेंगी। इस साल होने वाले आम चुनावों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से ज़्यादा रहने का अनुमान है। मतदान के अपने अधिकार और महत्व को समझते हुए, अधिकतर महिलाओं का कहना है कि वो अपने पसंद के उम्मीदवार को वोट डालेंगी और इसके लिए वह किसी से परामर्श नहीं लेगी।
जी हां महिलाएं मजबूत होगीं, रोजगार पाएंगी तो शोषण अपने आप दूर हो जाएगा। इस बार वोट से महिलाएं तस्वीर बदलेंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं सबसे आगे दिखाई देगी। हर पार्टी महिलाओं को वोट डालने के लिए इंकरेज करने में लगी हुई हैं। लेकिन देश की महिला वोटर क्या चाहती है? इलेक्शन को लेकर महिलाओं की सोच, सुझाव और समझ को टटोलने के लिए हर जिंदगी ने 'मेरा पावर वोट' नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है। ताकि हम अलग-अलग राज्य और क्षेत्र की महिलाओं से यह जान सके कि इलेक्शन 2019 से उनको क्या उम्मीदें हैं और अपने पावर वोट का इस्तेमाल वह कैसे करने वाली हैं। तो चलिए इस सीरीज के तहत बात करते हैं, Nischal Goswami से, जो Aausco India की managing director है, जो वर्किंग वुमन होने के साथ-साथ दो बच्चों की मां हैं।
इसे जरूर पढ़ें: मेरा पावर वोट: आपके एक वोट पर टिकी है हार या जीत
1. क्या आप इस साल वोट करेंगी?
हम भारतीयों को ये विशेषाधिकार प्राप्त है, क्योंकि हमें वोट करने का मौका मिलता है। हां मैं इस साल वोट करुंगी।
2. चुनाव क्षेत्र कौन सा है और क्या प्रत्याक्षी के बारे में अच्छे से जानती हैं?
मेरा चुनाव क्षेत्र नोएडा सेक्टर-78 है। और मुझे इस क्षेत्र से खड़े प्रत्याक्षी के बारे में पूरी जानकारी है।
3. आपका वोट किस मुद्दे पर आधारित है?
इंडिया में अभी भी शिक्षा और स्वच्छता की बहुत जरूरत है। लोग काम तो कर रहे हैं लेकिन उनमें जागरूकता की बहुत जरूरत है। इसके अलावा उद्यमिता को बढ़ावा दे ताकि रोजगार को बढ़ावा मिले।
4. अपने इलाके की कौन सी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित कराना चाहती हैं?
मेरे इलाके में आस-पास काफी रोड बन रही है। मैं चाहती हूं कि ये विकास न रुकें और पार्क का भी विकास हो। इसके अलावा बच्चों के लिए फुटबॉल और क्रिकेट ग्राउंड बनें।
5. आने वाली सरकार से आपकी महिलाओं को लेकर क्या उम्मीदें हैं?
महिलाएं बढ़ रही हैं और अपने घरों से बाहर आ रही हैं। मुझे आने वाली सरकार से उम्मीद है कि वह महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराएं। साथ ही उनकी सुरक्षा का भी ख्याल रखें, क्योंकि देश तभी विकास करेगा जब महिलाएं आगे बढ़ेगी।
इसे जरूर पढ़ें: मेरा पावर वोट: महिला वोटर्स के हाथों में देश की महिलाओं का फ्यूचर
6. जो महिलाएं वोट नहीं करती हैं आपको उनसे क्या कहना है?
मुझे लगता है कि अब बहुत कम महिलाएं ऐसी है, जो वोट नहीं करती है। लेकिन आज भी हमें ज्यादा जानकारी नहीं है कि इंडिया में कितनी महिलाएं वोट करती है। मैं उन महिलाओं को कहना चाहूंगी कि अब टाइम आ गया है कि हम घर से बाहर निकलें और हमें मिले इस विशेषाधिकार का सही से इस्तेमाल करें।
Nischal Goswami की बातों से अगर आप जरा भी प्रभावित हुई हैं तो अपना वोट व्यर्थ न जाने दें। इस साल वोट डालने जरूर जाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।