Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

क्या राखी सावंत ने किया निकाह? जानें वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

Rakhi Sawant Marriage: क्या राखी सावंत ने दुबई में शादी कर ली है? आप भी देखिए वायरल वीडियो।   
Updated:- 2022-08-29, 13:14 IST
image

Rakhi Sawant Marriage: हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत इन दिनों फिर चर्चा में है। कारण है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी फोटोज और वीडियोज। राखी की वायरल वीडियो देख ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने दुबई जाकर शादी कर ली है। आइए जानते हैं वायरल हो रहे वीडियो के पीछे की सच्चाई। 

राखी सावंत ने कर ली है शादी? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditya Kumar Sharma (@adityaadi1995)

  • राखी सावंत को अक्सर आदिल दुर्रानी के साथ स्पॉट किया जाता है। लेकिन हाल ही में दोनों की ऐसी फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं जिसमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। फिर क्या था देखते ही देखते दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
  • हालांकि आपको बता दें कि राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने शादी नहीं की है। दोनों ने केवल फोटोशूट करवाया है। यूजर्स दोनों की वीडियो पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं।

कौन हैं आदिल दुर्रानी? 

आदिल दुर्रानी एक बिजनेसमैन हैं। राखी और आदिल पिछले काफी समय से एक साथ देखे जाते हैं। राखी सावंत ने कुछ समय पहले अपनी अंगूठी दिखाते हुए यह भी कहा था कि हम दोनों ने सगाई कर ली है। 

इसे भी पढ़ेंः टूट गया राखी सावंत का दिल, पति से हुआ अलगाव

दोनों झलक दिखला जा में लेंगे हिस्सा? 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Aditya Kumar Sharma (@adityaadi1995)

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी का एक और वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी मीडिया के सामने डांस करती नजर आ रही है। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड से आ रही आवाज में सभी झलक दिखला जा कहते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि राखी सावंत झलक दिखला जा का हिस्सा बन सकती हैं। 

वीडियो पर आए 89 हजार से ज्यादा लाइक 

राखी और आदिल का एक वीडियो आदित्य कुमार शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। आदित्य ने कमेंट सेक्शन मे दोनों को इंडिया का टॉप ट्रेंडिग कपल बताया है। 

इसे भी पढ़ेंः अपने फनी बयानों से तहलका मचाती हैं राखी सावंत, इस बार निशाने पर आई कंगना रनौत

दोनों ने की रैम्प वॉक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shanu Yadav (@shanu__makeovers)

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी ने यह लुक रैम्प वॉक के लिए लिया था। दोनों का वीडियो सामने आया है जिसमें वह हाथ में हाथ डालकर वॉक करते नजर आ रहे हैं।

फिलहाल तो राखी ने शादी नहीं की है लेकिन आगे क्या होता है यह तो समय ही बता पाएगा। आपका इस बारे में क्या कहना है? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Rakhi Sawant/Instagram

 

 


 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।