सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन के बची लड़ाई हो जाती हैं तो कभी दोनों बहुत जबरदस्त डांस करते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी दूल्हा-दुल्हन कमाल का भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि पूरे सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है। आप भी देखिए वायरल हो रहा वीडियो।
दूल्हा-दुल्हन का धमाकेदार डांस
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो को 'बॉलीवुड कोरियोग्राफी' नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहे कपल का नाम सोनी और इशान हैं। आजकल शादियों के दौरान दूल्हे और दुल्हन के बीच डांस ऑफ करना ट्रेंड में है। डांस ऑफ के दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर आकर डांस करते हैं। ब्राइड और ग्रुप में से जो ज्यादा अच्छा डांस करता है वो जीत जाता है। इस वायरल वीडियो में कपल स्टेज पर डांस ऑफ के लिए आते हैं और 'मुंडेया तो बच के रहीं' गाने पर डांस करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Viral Video: शादी के मंडप पर हुई दूल्हा-दुल्हन के बीच लड़ाई, जानें फिर क्या हुआ
वीडियो को किया लोगों ने पसंद
लोगों को दूल्हे दुल्हन का डांस वाला वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अभी तक 85 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में भी लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि डांस ऑफ की विजेता लड़की है क्योंकि उसने हिल्स में डांस किया है। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि दोनों ने शानदार डांस किया है। ज्यादातर लोग इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में हिल्स पहनकर डांस करने के लिए दुल्हन की बहुत तारीफ कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः इस महिला सांसद ने सदन में क्यों खाया कच्चा बैंगन? जानें
दुल्हन का एक और वीडियो वायरल
View this post on Instagram
आजकल अपनी शादी में डांस परफॉर्मेंस देना एक ट्रेंड है। ऐसे में इस वीडियो में नजर आ रही दुल्हन स्टेज पर खड़े होकर डांस तकरना शुरू कर देती है। यह सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था। वीडियो में दुल्हन के साथ कोई और भी डांस करता नजर आ रहा है। लोगों ने दुल्हन की डांस परफॉर्मेंस को बहुत पसंद किया था।
लोगों को तो यह डांस वाला वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: bollywoodchoreography/Instgaram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।