Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:38 AM IST

रूठी पत्नी को घर वापिस लाने के लिए मजबूर पति ने किया कुछ ऐसा जिसे देखकर आप भी कहेंगे ‘What A Lovely Husband’

पत्नी घर छोड़कर चली जाए तो उसे मनाने के लिए कई जतन करने पड़ते हैं। ऐसा ही एक परेशान पति का लिखा लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
Updated:- 2022-08-04, 19:15 IST
image

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक Leave Application बड़ी ही तेजी वायरल हो रहा है। जिस पत्र में एक मजबूर अपने ऑफिस से छुट्टी की गुहार लगा रहा है। यह लीव एप्लीकेशन सोशल मीडिया पर खूब इंजॉय किया जा रहा है। 

वायरल लेटर कानपुर शहर के शमशाद अहमद का है, जिनकी अपनी पत्नी से लड़ाई हो गई। लड़ाई के पत्नी गुस्से में मायके चली गई। ऐसे में पत्नी को मनाने के लिए शमशाद अहमद को दफ्तर से छुट्टी की अर्जी देनी पड़ी। शमशाद ने यह लेटर बड़े ही अनोखे अंदाज में लिखा, जो अब वायरल हो रहा है। 

यह वायरल Leave लेटर किसने लिखा?

viral leave application of kanpur husband

परेशान पति का दुख बताता यह लेटर बेसिक शिक्षा विभाग के प्रेम नगर खंड शिक्षा कार्यालय में तैनात क्लर्क शमशाद का है। ऑफिस के काम में ज्यादा व्यस्त होने की वजह से उनका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। ऐसे में वो घर से चली गई, उन्होंने फोन पर पत्नी को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दाल नहीं गली।

इसे भी पढ़ें- शादी में रिपोर्टिंग से लेकर रोटी से मुंह पोंछने तक, ये वायरल वीडियो आपको हंसने पर कर देंगे मजबूर 

पत्नी को मनाने के लिए ऑफिस से लेनी पड़ी छुट्टी

viral leave letter from kanpur man to bring his upset wife back

परेशान पति ने पत्नी को मनाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर 3 दिन की छुट्टी मांगी। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार शिक्षा अधिकारी दीपक अवस्थी ने बताया कि शमशद की छुट्टी स्वीकार कर ली गई है।

इसे भी पढ़ें-  2 बुजुर्ग यात्रियों ने की बस में जगह के लिए लड़ाई, जाने फिर आगे क्या हुआ

लेटर में शमशाद ने बयां कि अपना दर्द

शिक्षा अधिकारी को लिखे गए लेटर में शमशाद लिखते हैं- 

महोदय 

उपरोक्त विषय के संबंध में आपके संज्ञान में लाना है कि ‘पत्नी से प्यार- मोहब्बत की बात को लेकर कुछ तकरार हो गई। पत्नी बड़ी बेटी और उसके दो बच्चों को लेकर रुष्ठ होकर अपने मायके चली गई है। जिसके कारण प्रार्थी मानसिक रूप से काफी आहत है। उसे मायके से मना कर लाने के लिए गांव जाना पड़ रहा है। 

अतः  आपसे निवेदन है कि प्रार्थी को दिनांक 04-08-2022 तक का आकस्मिक अवकाश स्वीकार करने के साथ ही स्टेशन छोड़ने की अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।

 

तो ये था मानसिक रूप से दुखी पति का लेटर। हम दुआ करते है कि आपकी रूठी पत्नी मान जाए। आपको हमारा यह लेख अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ। 

Image Credit- social media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।