Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:41 AM IST

ईस्‍ट फेसिंग किचन से घर में आती है खुशहाली, वास्‍तु एक्‍सपर्ट से जानिए

घर में किचन ईस्‍ट फेसिंग क्‍यों होना चाहिए, इसके वास्‍तु टिप्‍स एस्‍ट्रो और वास्‍तु कंसल्‍टेंट रिद्धि बहल से जानें।  
Updated:- 2020-01-23, 18:14 IST
image

घर में किचन की एक ऐसी जगह है, जो आपकी हेल्‍थ ही नहीं सुख-समृद्धि से भी जुड़ी हुई है। और इस सबसे महत्वपूर्ण जगह की अनदेखी करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए किचन के वास्‍तु का ध्‍यान रखना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर इस बात का ध्‍यान रखना बेहद जरूर है कि हमारा किचन ईस्‍ट फे‍सिंग होना चाहिए। जी हां आज के जीवन में वास्‍तु का महत्व बहुत ज्‍यादा बढ़ गया है। इसलिए घर में खुशियां लाने के लिए अपने पूरे घर खासतौर पर किचन के वास्‍तु का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से की तरह किचन के बारे में कुछ बातें बताई गई हैं, जिन्हें मानने से घर में शांति और सभी सदस्यों की उन्नति होती हैं। और किचन से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों पर अगर ध्यान रखा जाये तो घर के भीतर होने वाली कलह को दूर कर सुख-शांति से जीवन व्यतीत किया जा सकता है। तो देर किस बात कि आइए सुख-समृद्धि और शांति के लिए किचन से जुड़े वास्‍तु टिप्‍स के बारे में एस्‍ट्रो और वास्‍तु कंसल्‍टेंट रिद्धि बहल से जानते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: किचन के वास्तु दोष से घर में हो सकती है लड़ाई, ये 7 उपाय अपनाएं और घर में सुख-शांति पाएं

kitchen vastu tips INSIDE

एस्‍ट्रो और वास्‍तु कंसल्‍टेंट रिद्धि बहल का कहना है कि ''घर में किचन ईस्‍ट फेसिंग इसलिए होना चाहिए क्‍योंकि सूर्य पूर्व से उदय होता है और उत्तर से होते हुए पश्चिम में अस्‍त होता है। जो दिन के 12 बजे की धूप होती है, वह साउथ ईस्‍ट में होती है। उस समय दिन में सबसे तेज धूप होती है। इसलिए साउथ ईस्‍ट को अग्नि कोण कहा जाता है। और घर में अग्नि किचन में होती है। इसलिए किचन को साउथ ईस्‍ट में बनाना चाहिए। नार्थ ईस्‍ट में धूप बिल्‍कुल भी नहीं होती है। वह ठंडा होता है उसे जल तत्‍व माना जाता है। और अगर आप वहां पर किचन बनाएंगे तो अच्‍छा नहीं होता है। जी हां पानी की जगह अगर आप आग ले आएंगे तो उसका असर उल्‍टा होने लगेगा। इसलिए किचन हमेशा ईस्‍ट फेसिंग की तरफ खुली हुई ही होनी चाहिए।''  

 

दूसरे शब्दों में आप कह सकते हैं कि भोजन पकाते समय हमेशा आपका मुख पूर्व दिशा में होना शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस दिशा की पॉजिटीव एनर्जी आपको मिल सकें और आप अच्‍छे तरीके से अपना काम कर सकें। नार्थ ईस्‍ट में किचन को नहीं बनाना चाहिए क्‍योंकि इसे जल का क्षेत्र माना जाता है और अग्नि व जल परस्पर शत्रु हैं। ऐसा करने से घर में मानसिक तनाव, धन की हानि, पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसके अलावा आपको किचन में ब्‍लैक और ब्‍लू कलर का इस्‍तेमाल बिल्‍कुल नहीं करना चाहिए। आप ग्रीन, येलो, रेड और ऑर्रेंज कलर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। Vastu Tips: किचन में लाल रंग बढ़ाता है पॉजिटिविटी, जानिए कैसे

 


kitchen vastu tips inside

अन्‍य उपाय

इसे जरूर पढ़ें:  ऐसा होगा रसोई का वास्तु तो आपके घर आएंगी सारी खुशियां

  • घर का कोई भी दरवाज़ा या खिड़की किचन के दक्षिण में नहीं होना चाहिए।
  • आजकल किचन में बहुत सी महिलाएं माइक्रोवेव, हीटर, इंडक्शन स्टोव, टोस्टर, मिक्सर ग्राउंडर आदि अप्लाएंसेस का इस्तेमाल करने लगी हैं। वास्तु के अनुसार इन सभी अप्लाएंसेस को दक्षिण-पश्चिम में रखना चाहिए। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।