Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    Valentine Day Week 2023: जानिए वैलेंटाइन वीक में किस दिन है कौन सा डे?

    Valentine Day Week List: फरवरी को कई लोग प्यार का महीना भी कहते हैं। 7 फरवरी से 14 फरवरी से मनाए जाने वाले वैलेंटाइन वीक के हर दिन के बारे में आज हम आपको बताएंगे। 
    author-profile
    Updated at - 2023-02-07,12:01 IST
    Next
    Article
    know about valentine day week  list

    वैलेंटाइन डे को कपल अलग-अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं। वैलेंटाइन डे से ठीक पहले वाले हफ्ते को वैलेंटाइन वीक के रूप में मनाया जाता है जो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक होता है। यह वीक प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत ही खास होता है क्योंकि अलग-अलग दिन, अलग-अलग डे को सेलिब्रेट किया जाता है। 7 फरवरी से 14 फरवरी से मनाए जाने वाले मोहब्बत के हर दिन के बारे में आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। 

    1)रोज डे

    why we celebrate rose day

    वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है रोज डे से जो 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन अपने लोग अपने-अपने पार्टनर को गुलाब का फूल देते है। इसे मुहब्बत की शुरुआत समझा जाता है। लाल गुलाब के अलावा अन्य रंगों के गुलाब का भी विशेष मतलब होता है।  आप इस दिन भावना को व्यक्त करने वाले अलग अलग रंग के गुलाब देकर मना सकती हैं।

    2) प्रपोज डे 

    वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे यानी प्यार के इजहार का दिन मनाते हैं। यह दिन 8 फरवरी को होता है।(क्यों मनाते हैं प्रपोज डे?) अगर आप किसी को पसंद करती हैं तो उसे इस दिन प्रपोज कर सकती हैं। अपने जीवनसाथी को भी इस खास दिन पर आप खास तरीके से प्यार का इजहार करके रिश्ते को अधिक मजबूत बना सकती हैं।

    3)चॉकलेट डे

    choclate day

    9 फरवरी को चॉकलेट डे के रूप में कपल सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन कपल अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर मुंह मीठा कराते हैं और रिश्ते में मिठास खोलने का प्रयास करते हैं।

    4) टेडी डे

    वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे होता है। यह दिन 10 फरवरी को मनाया जाता है। कपल एक दूसरे को टेडी बियर तोहफे में देते हैं।(Teddy Day 2023: जानिए हर रंग के टेडी बियर के पीछे का खास मतलब) आपको बता दें कि अलग-अलग रंग के टेडी बियर का मतलब भी अलग होता है। आप किसी बहुत पसंद करती हैं तो टेडी डे पर उसे पसंदीदा रंग के अनुसार टेडी बियर भी दे सकती है। 

    5)प्रॉमिस डे

    प्रॉमिस डे को वैलेंटाइन वीक के पांचवा दिन यानी 11 फरवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को प्यार का यकीन दिलाते हैं और कुछ खास वादे करते हैं। 

    इसे भी पढ़ें- 14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे, जानें पूरी कहानी

    6) हग डे 

    प्रॉमिस डे के बाद हग डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को गले लगाकर प्यार को जताते हैं। जिन बातों को शब्दों के जरिए बयां नहीं किया जा सकता उसे जादू के झप्पी के जरिए महसूस किया जा सकता है। बिना कुछ बोले दिल की बात पार्टनर तक पहुंचाने के लिए गले लगाना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। 

    7)किस डे

    13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। जब आपको प्यार जताने के लिए अल्फाजों की जरूरत न पड़े, तो काफी कुछ प्रेमी जोड़े एक दूसरे को किस करके प्यार को व्यक्त करते हैं। इससे रिलेशनशिप में प्यार भी बढ़ता है। 

    इसे भी पढ़ेंः  वैलेंटाइन डे पर अपने साथी को भेजें ये रोमांटिक मैसेज और करें प्यार का इजहार

    8)वैलेंटाइन डे

    वैलेंटाइन वीक के आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। यह कपल लिए बेहद खास दिन भी होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर से जिंदगीभर साथ रहने का वादा करते हैं। साथ ही आप इस दिन अपने पार्टनर को शादी के लिए भी प्रपोज कर सकती हैं। कई कपल इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं।

    तो ये थ जानकारी वैलेंटाइन वीक के बारे में।  अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

     

    image credit- freepik 

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi