चलती गाड़ी में सरेआम 10 लड़के करने लगे परेशान, किसी तरह छुड़ाया पीछा...उत्तराखंड में सामने आया छेड़खानी का एक और वीडियो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की गई अपील से कुछ समय पहले उत्तराखंड से एक छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया के जरिये सामने आया है।
Updated:- 2024-08-30, 17:25 IST
image

कोलकाता में हुए रेप और मर्डर केस के बाद पूरा देश इंसाफ की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में भी कुछ दिन पहले नर्स के साथ हुए रेप की खबर सामने आई थी। अभी देश की इन बेटियों को इंसाफ मिला ही नहीं था कि उत्तराखंड से एक और डरा देने वाला वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो को पीड़िता ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइये जानते हैं क्या है वीडियो का पूरा सच-वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। बता दें कि यह वीडियो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की गई अपील से कुछ समय पहले का है।

इस वीडियो को हलद्वानी की महिला ने शेयर किया है। उन्होंने कहा, ''आज रात, मैं अपनी सहेली के साथ फिल्म देखकर वापस आ रही थी और अचानक 10 लोगों से भरी दो कारों ने हमारा रास्ता रोकने की कोशिश की। यह घटना हल्द्वानी के सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास मुखानी रोड पर हुई है।

पीड़िता ने बताया कि कुल 2 गाड़ी थी, जिसमें से आगे महिंद्रा स्कार्पियो खली सड़क पर धीरे चल रही है, जो हमें रोकने की कोशिश कर रही है। ठीक इसके पीछे से सफेद रंग की Nios में 2 शक्स गाड़ी के गेट पर लटके हुए हैं और उन दोनों लड़कियों पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि यह सिलसिला 25 मिनट तक चला। सफेद रंग की गाड़ी में कुल 3 शक्स थे और दोनों गाड़ियों के गेट उन्होंने हमारे लिए खोल दिए थे। उसी समय स्कूटर पर एक शक्स वहां से गुजर रहा था, जहां वे दोनों लड़कियां मौका देखकर भाग निकली।

इसे भी पढ़ें: भीड़ में गलत तरह से छूने से लेकर अजीब नजरों से देखने तक...... इन महिलाओं ने मेट्रो में हुई छेड़खानी के खिलाफ उठाई आवाज

पीड़िता ने इस वीडियो में उत्तराखंड पुलिस को भी टैग किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तराखंड पुलिस में हडकंप मच गया है और तुरंत ही इस पर कार्यवाई की गई है। यह वीडियो करीब 1 मिनट का है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों गाड़ियों में भरे 10 लड़के किस तरह खाली सड़क का फायदा उठाकर दो लड़कियों के साथ गुंडागर्दी करते हुए नजर आ रहे हैं।बताया यह भी जा रहा है कि इनमें से लगभग 5 लड़कों को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। 

 

 

वायरल वीडियो एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।