आजकल किसी भी जगह पर पहुंचने के लिए हम मेट्रो का सहारा लेते हैं, लेकिन यही मेट्रो महिलाओं के लिए असुरक्षित साबित होती हुई नजर आ रही है। हालही में कोलकाता शहर में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। नाइट शिफ्ट में अपना कर्तव्य निभा रही डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की दर्दनाक वारदात सामने आई है। बता दें कि डॉक्टर के परिवार के साथ-साथ पूरा देश इंसाफ की मांग कर रहा है।
सोशल मीडिया प्रोटेस्ट करने से लेकर कैंडल मार्च तक में समाज का गुस्सा इन घटनाओं को लेकर साफ नजर आ रहा है। ऐसे में रात ही नहीं, बल्कि दिन में भी खुले आम यौन उत्पीड़न से जुड़ी चीजें सामने आ रही हैं। इसी बीच कुछ महिलाओं ने मेट्रो में हुई अपने साथ हुई कुछ चीजों को हमारे साथ शेयर किया है, जहां उनके मन में चल रहे डर से लेकर आप बीती के बारे में हम से खुलकर बात की है।
रोजाना काम पर जाना हो या कॉलेज की क्लास अटेंड करने, मेट्रो की सुविधा हम सभी लेते हैं। ऐसे में बिजनस वीमेन आंचल ने बताया कि यह बात उनके कॉलेज के दिनों की है। एक आदमी मेट्रो से ही उनका पीछा कर रहा था और स्टेशन से बाहर निकलते समय मौका देखकर वह उनके पीछे आकर खड़ा हो गया और बातचीत करने लगा।
पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया और बाद में न जाने कहा से उस शक्स ने आंचल का सोशल मीडिया भी ढूंढ लिया। इसे बाद वह आंचल की तस्वीरों को लेकर सेक्सुअल कमेंट्स करने लगा। यहां तक की उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनने के लिए भी कहने लगा। आंचल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और इसके बाद आंचल ने उस शक्स को ब्लॉक कर दिया।
इसी तरह का एक और किस्सा खुशी ने शेयर किया है। उनका कहना है कि एक रोज वह ऑफिस के लिए नोएडा से दिल्ली की तरफ मेट्रो में सफर कर रही थी। इसी बीच वह हर रोज की तरह अपने मोबाइल इस्तेमाल कर रही थी, जहां वह अपना सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रही थी। ऐसे में खुशी के ठीक बगल में खड़ा शक्स यह सब चीजें नोटिस कर रहा था।
मेट्रो से बाहर निकल जाने के बाद वहीं शक्स खुशी को एक के बाद एक मैसेज करने लगा। यह सिलसिला दोपहर तक चला और जब खुशी को इस बात का पता तब चला, जब उस शक्स ने उनसे मेट्रो से जुड़ी आज ही किसी बात का जिक्र कर उनकी गलत तरह से तारीफ करने की कोशिश की। यह सब देखने के बाद खुशी ने बिना सोचे उस आदमी को तुरंत ही ब्लॉक कर दिया।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: ऑफिस के बाहर मैं कैब का इंतजार कर रही थी, तभी अचानक किसी ने.....5 महिलाओं ने बताया नाइट शिफ्ट में उनके साथ क्या हुआ
घर के पड़ोस की आंटी हों या कोई रिश्तेदार, कपड़ों को लेकर समाज हर लड़की से सवाल करने में कभी भी पीछे नहीं हटता है। ऐसा ही एक एक्सपीरियंस कॉलेज जाने वाली वंशिका सिंहा ने शेयर किया है। आजकल हम सभी वेस्टर्न वियर पहनते हैं और यह बहुत ही आम बात हो गई है। उनका कहना है कि अक्सर शॉर्ट्स पहनने पर मेट्रो में उन्हें कई लोगों ने गलत तरह से घूरने की कोशिश की है। इस तरह से किसी भी के जरिये घूरे जाने पर उन्हें काफी बहुत अजीब महसूस हुआ है। आखिर आजाद देश में अपनी पसंद के कपड़े पहनना कोई गलत बात नहीं है। इसलिए वह इन सभी चीजों की परवाह किए बिना बेबाक अपनी पसंद की चीजें करना पसंद करती हैं।
अचानक आपको सुनसान सड़क या खाली मेट्रो स्टेशन पर साया महसूस होने लगे, तो क्या डरकर घबरा जाना जायज नहीं होगा? ऐसा ही एक और किस्सा कॉर्पोरेट में काम करनी वाली खुशी गोएल ने शेयर किया है। उन्होंने हमें बताया कि एक रोज ऑफिस से घर आते समय एक शक्स मेट्रो से उनके पीछे-पीछे आने लगा और उनके पीछे चलने लगा। मौका देखकर वह उनसे बातचीत करने लगा और दोस्ती करने को कहने लगा।
खुशी का कहना है कि वह शक्स नशे की हालत में था और इसी तरह सी आपत्तिजनक बातें उनसे कहने लगा। इसके बाद भी उन्हें थोड़ी देर तक फॉलो करने की कोशिश करने लगा। यह देखकर खुशी बहुत दर गई थी, लेकिन उस समय खुशी ने अपने बचाव में कड़े कदम भी उठाये थे और इसकी शिकायत मेट्रो पुलिस से भी की थी।
इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के ये मामले बताते हैं कि रक्षा का वादा करने वाले परिवार से भी सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं
अक्सर कहा जाता है कि अपनी सेफ्टी अपने हाथ में होती है, लेकिन अगर सामने खड़ा हुआ इंसान अपनी सीमा लांघ जाए। तो कैसे करेंगे हम खुद की सेफ्टी? मेट्रो में अक्सर भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में कई बार हमारे लिए सफर कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इससे बचने के लिए हम एक के बाद एक मेट्रो को छोड़ भी देते हैं और खली मेट्रो के आने का इंतजार करते हैं।
इसी बीच एक घटना को हमारे साथ शेयर किया गया है, जहां उन्होंने बताया कि मेट्रो में कुछ खास भीड़ नहीं थी और वह गेट के पास खड़ी अपने स्टेशन का इंतजार कर रही थी। इस बीच उन्हें अपने ठीक पीछे एक साया महसूस हुआ। उस समय वह समझ ही नहीं पाई कि क्या करना चाहिए, लेकिन जब उस शक्स ने उन्हें छूने की कोशिश की तो उन्होंने उसे धक्का देकर अपना बचाव किया। ऐसा बहुत कम ही लोग कर पाते हैं और इसके लिए बहुत हिम्मत की जरूरत भी होती है।
खाली मेट्रो हो या भीड़ से भरी हुई, महिलाओं के साथ मेट्रो में गलत तरह से इशारे करने से लेकर भीड़ का फायदा उठाकर उन्हें छूने तक की खबरें आपको रोजाना किसी ने किसी से सुनने को मिल ही जाएंगी। शॉर्ट्स पहनीं हो या सलवार-सूट या साड़ी, गलत तरह से देखने वाले लोग आपको मेट्रो में ही मिल जाएंगे।
इन हादसों के कारण कब तक महिलाएं अपनी सुरक्षा खुद करेंगी और इस तरह की घटनाएं कब तक इसी तरह से सामने आती रहेंगी। इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।