बागेश्वर में नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, कमरे में बंद कर बनाया मुर्गा, गालीगलौज और पिटाई के बाद...

Uttarakhand Bageshwar Minor Girls Harassment News: उत्तराखंड के बागेश्वर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 4 युवक 2 नाबालिग लड़कियों के साथ बंद कमरे में मारपीट, गालीगलौज और छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। आरोपी युवकों ने वीडियो में लड़कियों को मुर्गा भी बनने कहा। 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-12, 11:10 IST
Uttarakhand Bageshwar Minor Girls Harassment News

Bageshwar Minor Girls Harassment Video Viral: रेप, छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मामले देश में आम हो चुके हैं। अब एक ऐसी घटना सामने आ रही हैं, जो आपको भी झकझोर कर रख देंगी। बागेश्वर के कपकोट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 4 युवक, दो किशोरियों के साथ अभद्रता की सारी हदें पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक दोनों लड़कियों के साथ गाली-गलौज करते दिख रहे हैं। हद तो, तब पार हो जाती है, जब उन लड़कियों को मारते हुए, उन्हें मुर्गा बनने कहा जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है।

उत्तराखंड की इस शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम देने वाले चारों लड़कों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

क्या है बागेश्वर की नाबालिग लड़कियों का मामला

What is the case of minor girls of Bageshwar

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दो किशोरियों के साथ बेरहमी से मारपीट करता नजर आ रहा है। आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला उत्तराखंड बागेश्वर के कपकोट थाना क्षेत्र का है। वीडियो में लड़कियां रोती हुईं, हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती नजर आ रही हैं, लेकिन युवकों ने उन पर रत्तीभर भी रहम नहीं किया। मारपीट से भी जब मन नहीं भरा, तो उन्होंने लड़कियों को मुर्गा तक बनाया।

क्या है पूरा मामला

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबित, पुलिस ने जानकारी दी है कि तनुज गड़िया, दीपक उर्फ दक्ष, योगेश गड़िया और लक्की कठायत नाम के युवकों ने 2 लड़कियों को बहला-फुसलाकर और अपने साथ एक कमरे में ले गए। इसके बाद, लड़कों ने उन लड़कियों के साथ मारपीट की, उन्हें गालियां दीं और उन्हें मुर्गा बनाया। इसके बाद, उन्हें मारा, गालियां दीं और फिर मुर्गा बनने कहा। लड़कों ने लड़कियों को हर तरह से प्रताड़ित किया।

पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

Police arrested the accused

कपकोट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 74/115(2) 352, 351(2) बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची, तो तनुज को छोड़कर उसके सभी साथी कार से फरार हो गए थे। हालांकि, शाम तक अन्य तीन आरोपियों को मंडलसेरा बाइपास पर पुलिस टीम ने गश्त करते हुए, गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, पीड़ित लड़कियों के परिवार ने आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट करने, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।

यह भी देखें-5 साल डेट, 20 साल की शादी... और करोंड़ों का मामला, क्या 25 साल के बाद पति से अलग हो रही हैं मैरी कॉम? जानें बॉक्सर की लवस्टोरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP