Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:00 AM IST

Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन इन स्थानों पर जलाएं दीपक, सभी बाधाएं होंगी दूर

उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन किन स्थानों पर दीपक जलाने से सभी बांधाएं दूर हो सकती हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-11-14, 16:15 IST
utpanna ekadashi 2024 in which direction we should lit lamp at home

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। कहते हैं कि अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है, तो इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाया जाता है। इतना ही नहीं, उत्पन्ना एकादशी के दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए दान-पुण्य भी करने का विधान है। अब ऐसे में इस एकादशी तिथि के दिन किन स्थानों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

भगवान विष्णु के पास जलाएं चौमुखी दीपक

chaumukhi

उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना विधवत रूप से करें और इनकी पूजा करने के दौरान चौमुखी दीपक जलाने की मान्यताहै। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कोई मनोकामना है, तो उत्पन्ना एकादशी के दिन चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। इससे व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। आप चौमुखी दीपक को तांबे, पीतल या मिट्टी से बने दिए में जला सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें  - Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी के दिन मोक्ष प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?

शमी के पास जलाएं सरसो तेल का दीपक

शमी के पेड़ को शनिदेव का वास माना जाता है। इसलिए, शमी के पेड़ के पास दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि शमी के पेड़ के पास दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आपकी कुंडली में शनिदोष है, तो उत्पन्ना एकादशी के दिन चौमुखी दीपक जरूर जलाएं।

इसे जरूर पढ़ें - Utpanna Ekadashi Upay 2024: धन-वैभव प्राप्ति के लिए उत्पन्ना एकादशी के दिन करें ये उपाय

तुलसी के पास जलाएं घी का दीपक

तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

घर के पूर्व दिशा में जलाएं घी का दीपक

ghee depak

पूर्व दिशा को सूर्य देवता की दिशा माना जाता है और सूर्य देवता ज्ञान, बुद्धि और ऊर्जा के देवता हैं। इस दिशा में घी का दीपक जलाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। सूर्य देवता स्वास्थ्य के देवता भी माने जाते हैं। इस दिशा में दीपक जलाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।