Vastu Tips: रसोई में उल्टे नहीं रखने चाहिए ये बर्तन

Rasoi Mein Kyu Nahi Rakhne Chahiye Ye Bartan Ulte: वास्तु शास्त में किचन से जुड़ी कई जरूरी बातें बताई गई हैं।
रसोई में क्या रखना चाहिए, क्या नहीं रखना चाहिए, बर्तन कैसे होने चाहिए, किस दिशा में होने चाहिए आदि के बारे में बताया गया है।
इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें किन बर्तनों को रसोई में उल्टा नहीं रखना चाहिए इस बारे में जानकारी साझा की।
क्या है वास्तु में रसोई का महत्व?
- वास्तु के अनुसार, रसोई घर का महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है।
- रसोई का वास्तु थीक हो तो घर में मां अन्नपूर्ण (मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने के नियम) का वास रहता है।
- मां लक्ष्मी की असीम कृपा के कारण घर में बरकत बनी रहती है।
- ऐसे में रसोई में नकारात्मकता उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
- नहीं तो इससे घर की सुख-समृद्धि और शांति चली जाती है।
- रसोई से जुड़े वास्तु नियम पालन रसोई को दोष मुक्त रखते हैं।
यह भी पढ़ें: Toilet Vastu: आपकी तरक्की का सबसे बड़ा दुश्मन है आपका टॉयलेट
किन बर्तनों को नहीं रखना चाहिए उल्टा?
- कभी भी रोटी बनाने वाले तवे को उल्टा नहीं रखना चाहिए।
- न गैस पर न स्लैब पर भूल से भी तवा उल्टा न रखें।
- तवा उल्टा रखने से धन हानि के प्रबल योग बनते हैं।
- कढ़ाई को मां अन्नपूर्ण का प्रिय बर्तन माना जाता है।
- ऐसे में रसोई में कढ़ाई को उल्टी नहीं रखनी चाहिए।
- ऐसा करने से मां अन्नपूर्ण आप से नाराज़ हो सकती हैं।
- इसके अलावा, परात को उल्टा रखने से बचना चाहिए।
- ऐसा इसलिए क्योंकि परात घर की एकता का प्रतीक होती है।
- उल्टी परात घर में लड़ाई-झगड़े और तनाव (तनाव दूर करने के ज्योतिष उपाय) को पैदा करती है।
- ध्यान रहे कि तवा, कढ़ाई और परात कभी गंदे नहीं छोड़ने चाहिए।
- तीनों बर्तनों को जिसने खाना बनाया है उसे ही साफ करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Laddu Gopal: घर में किस धातु के बने लड्डू गोपाल रखें
क्यों बर्तनों को नहीं रखना चाहिए उल्टा?
- जिस तरह रसोई में बर्तनों की दिशा का महत्व होता है।
- ठीक ऐसे ही बर्तन रखने का तरीका भी मायने रखता है।
- रसोई में इन बर्तनों को उल्टा नहीं रखना चाहिए।
- इससे रसोई में भयंकर वास्तु दोष पैदा होता है।
- घर की प्रगति और सदस्यों की तरक्की रुक जाती है।
- घर में अशांति और पारिवारिक कलह जन्म लेते हैं।
आप भी अपने घर की रसोई में इन बर्तनों को उतला रखने से बचें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।