DIY Ideas: सूखे पौधे को उखा ड़कर फेंकने की जगह ऐसे बनाएं शो पीस आइटम

बालकनी या कमरे में लगे पौधे कई बार उचित देखभाल न मिलने के कारण मुरझा कर सूख जाते हैं। ऐसे में लोग गमले से पौधे को उखाड़ कर फेंक कूड़े में फेंक देते हैं। हालांकि, सूखे पौधे कूड़ेदान में फेंकने की जगह आप इसका कुछ और अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर इस सूखे और बेकार पड़े पौधे हमारे क्या काम आ सकते हैं। हम आपको बता दें, आप इस सूखे पौधे की मदद से डेकोरेटिव आइटम बना सकते हैं। इसे एक अनोखे शो पीस आइटम में बदला जा सकता है, लेकिन यह कैसे संभव है आइए हम आपको बताते हैं।
सूखे पौधे से कैसे बनाएं डेकोरेटिव आइटम?
आवश्यक सामग्री
- छोटे-छोटे कलरफुल स्टोन
- सीजर
- ग्लू
- लाइट
- पेंट
- पेंट ब्रश
- कॉटन कपड़ा
- पुरानी बोतल
- आर्टिफिशियल फ्लावर(वैकल्पिक)
- आर्टिफिशियल घास (वैकल्पिक)
इसे भी पढ़ें- लंच बॉक्स के टूटे डिब्बे को न समझें कचरा, घर में इस तरीके से करें इस्तेमाल
सूखे पौधे से शोपीस बनाने की विधि
- सूखे पौधे को सबसे पहले गमले से निकालें और सूती कपड़े से झाड़कर उस पर जमी धूल-गंदगी को साफ कर लें।
- इसके बाद, आप इसपर गोल्ड कलर या अपने पसंदीदा रंग से सूखे पेड़ को पेंट कर दें।
- फिर छोटे-छोटे कलरफुल स्टोन को जगह-जगह पर ग्लू की मदद से चिपका दें।
- इसके बाद, इसमें रंग-बिरंगी लाइट लगाकर इसे और यूनिक बना सकते हैं।
- साथ ही, आप चाहें तो कुछ जगहों पर आर्टिफिशियल फ्लावर भी चिपका सकते हैं। यह शोपीस के लुक को एन्हांस करने का काम करेगा।
- लीजिए बस आपका खूबसूरत शो पीस तैयार है। इसे आप चाहें तो डेकोरेट करने के लिए अलग से अपनी क्रिएटिविटी भी दिखा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पुराने अखबारों को रद्दी में फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल
स्टैंड या पॉट बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- सूखे पौधे का यह शो पीस लगभग तैयार है। अब आपको इसे रखने के लिए एक स्टैंड या पॉट बनाना होगा।
- स्टैंड बनाने के लिए आपको सबसे पहले पुरानी बोतल को लेकर उसके ऊपर के हिस्से को काटकर हटा देना है।
- इसके बाद, निचले भाग का इस्तेमाल आप पॉट की तरह करने के लिए आपको सबसे पहले इसे पेंट करना है।
- फिर, इसमें आप चाहें तो मोती या लेस की मदद से इसे डेकोरेट कर सकती हैं।
- अब, इस पॉट में क्ले डालकर इसमें सूखे पौधे से तैयार शो पीस को डाल दें।
- बस, आपका यह डेकोरेटिव आइटम बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें- घर पर पड़ी पुरानी प्लास्टिक बोतल को इस तरह करें रियूज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।