Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:32 AM IST

फ्लोर डिजाइन के ये यूनिक पैटर्न आजकल कर रहे हैं ट्रेंड, बिना ज्यादा खर्च घर दिखेगा लग्जरी

अगर आप भी अपने घर के फ्लोर को बदलने का सोच रही हैं और चाहती हैं कि कम बजट में घर देखने में महंगा और स्टाइलिश लगे, तो ट्रेंडिंग फ्लोर डिजाइन आइडियाज देख लें।
Updated:- 2026-08-15, 19:46 IST
latest floor design for home bathroom kitchen and hall luxury look

आजकल बाजार में इतने तरह के टाइल्स और फ्लोर पैटर्न आ गए हैं कि इनमें से अपने घर के लिए सही डिजाइन का चयन करना मुश्किल हो जाता है। इस मॉर्डन जमाने में अब लोग टाइल्स या मार्बल चुनते समय सिर्फ उसकी मजबूती नहीं देखते, बल्कि उसके डिजाइन, पैटर्न और रंग पर भी काफी ध्यान देते हैं। एक तरफ जहां बड़े हॉल में बड़े पैटर्न या बॉर्डर डिजाइन काफी खूबसूरत लग सकते हैं, तो वहीं बेडरूम में हल्के और शांत पैटर्न ज्यादा अच्छे लगते हैं, इसलिए इसका चयन बड़े ध्यान से करना चाहिए, आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग फ्लोर डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे, जो आप अपने घर में लगवा सकती हैं।

1- फूलों के पैटर्न वाला फ्लोर डिजाइन

सिंपल मार्बल या प्लेन टाइल्स से हटकर कुछ अलग फ्लोर बनवाना चाहती हैं, तो फूलों वाला फ्लोर डिजाइन काफी खूबसूरत ऑप्शन हो सकता है। इसे देखकर ऐसा लगता है, जैसे किसी गार्डन को फर्श के अंदर ही उतार दिया गया हो। ऊपर से चमकदार शीशे जैसी परत होने की वजह से फूल और भी ज्यादा उभरकर दिखाई देते हैं। इस तरह का फ्लोर बनवाने का फायदा यह होता है कि आपको कमरे को बहुत ज्यादा सजाने की जरूरत नहीं पड़ती।

new floor design

image credit- Agape Love/pinterest

2- Colorful Pebbles वाला फ्लोर डिजाइन

अगर आप बेडरूम में कुछ एकदम अलग और हटकर करवाना चाहती हैं, तो इससे अच्छा और क्या होगा। जरूरी नहीं है कि बेडरूम में हमेशा सिंपल ही फर्श लगवाया जाए। ये छोटे-छोटे अलग-अलग रंग के गोल पत्थरों जैसा पैटर्न कमरे को क्लासी बनाता है। इससे कमरा चमकदार और 3D जैसा लगता है। बेड के आसपास यह डिजाइन होने से कमरा थोड़ा लग्जरी भी लगता है। इस डिजाइन के साथ कमरे में सिंपल बेड और दीवारों का पेंट भी लाइट रखें।

luxury flooring design

image credit- Minimalist Home Design/ pinterest

3- पानी के वेव जैसा फ्लोर डिजाइन

अगर आप हॉल को थोड़ा लग्जरी लुक देना चाहती हैं, तो नीले और हरे रंग के शेड्स वाले डिजाइन चुनें। इस तरह के डिजाइ फर्श पर पानी की लहरों जैसा नजर आते हैं। ऊपर की चमकदार फिनिश की वजह से इस पर खिड़कियों और कमरे की लाइट से रिफ्लेक्शन आता है। बड़े हॉल में यह फ्लोर काफी खुला-खुला और प्रीमियम लुक देता है।

modern flooring ideas

image credit- Best Deals and Offers/pinterest

4- झरने और हरियाली वाला फ्लोर डिजाइन

इस तरह के डिजाइन आप बालकनी में बनवा सकती हैं। लिविंग रूम में भी यह डिजाइन अच्छा लगता है। इसमें कमरा हमेशा आपकी आंखों को सुकून देगा, क्योंकि कमरे के अंदर ही छोटा-सा झरना बहता हुआ नजर आता है। बड़े और खुले लिविंग और बालकनी में ये डिजाइन ज्यादा अच्छा लगेगा। इस फ्लोर की सबसे बड़ी खासियत इसका नेचर वाला 3D इफेक्ट है।

इसे भी पढ़ें- महंगे सामान से नहीं, इन 10 क्रिएटिव तरीकों से घर को दें ट्रेंडी लुक

floor

image credit- Texas Realtor - Texas Elite Team

5- गोल्डन लाइट के साथ Pebble Pathway वाला फ्लोर

लाइट जलने पर यह डिजाइन और भी खूबसूरत दिखाई देता है। ऐसा लगता है जैसे फर्श के अंदर ही रोशनी से सजा हुआ कोई छोटा-सा रास्ता बना हो। घर के एंट्रेस पर यह डिजाइन करवाने से अंदर आते ही सबसे पहले इसी पर नजर जाएगी। अगर घर में एंट्रेस के पास लॉबी है, तो वहां भी इस तरह का छोटा डिजाइन बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- 3 मॉडर्न Bookshelf डिजाइन, ये सिंपल दीवारों को देंगे रॉयल लुक

floor tiles design

image credit- Inspiration For Home/pinterest

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Byhand, Okad.Inspo/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।