उज्जैन से सामने आई शर्मनाक वारदात, फुटपाथ पर दिनदहाड़े महिला से रेप

Ujjain Rape Case News in Hindi: उज्जैन से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है। यहां एक महिला के साथ दिनदहाड़े रेप की घटना हुई है। इस घटना ने एक बार फिर सबको चौका दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हडकंप मच गया है और मामले में कार्यवाही शुरू हुई। दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने न केवल एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं बल्कि सभी की आंखे शर्म से झुका दी हैं। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर।
उज्जैन में दिनदहाड़े महिला के साथ रेप
उज्जैन में दिनदहाड़े एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना कोयला फाटक इलाके की बताई जा रही है। दिन के उजाले में महिला के साथ हुई इस घटना ने सभी को चौंका दिया है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि लोग महिला की मदद करने के बजाय, इस घटना का वीडियो बनाते रहे। यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ, उसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। फुटपाथ पर महिला के साथ हुई इस हादसे ने पूरी मानवता को कलंकित कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला मजदूर है और वह उस रास्ते ने निकल रही थी। तभी एक युवक ने उसे जबरन सड़क किनारे ले जाकर उसका रेप कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस
इस घटना का वीडियो जब वायरल हुआ उसके बाद पुलिस एक्शन में आई। आरोपी को पकड़ लिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की हालत स्थिर है और वह अपने घर पर है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है। घटना 4 सितंबर की है और वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। इस मामले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में भी जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच जारी है। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि महिला और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और आरोपी घटना के वक्त नशे में था।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Rape Case: जन्म देने वाली मां भी नहीं है सेफ, नशे में धुत बेटे ने अपनी मां के साथ किया दुष्कर्म
महिला सुरक्षा पर लगातार खड़े हो रहे हैं सवाल

कोलकाता डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला हो...उत्तराखंड में नर्स के साथ हुई वारदात हो...राजस्थान में बेटे के मां का रेप करने की घटना हो या अब यह खबर...इस तरह की घटनाएं लगातार इंसानियत को शर्मसार कर रही हैं और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। रात में महिलाओं के बाहर निकलने पर सवाल उठाने वाले लोग हों या महिलाओं के कपड़ों पर कमेंट करने वाले लोग...इस तरह की घटनाएं बता रही हैं कि महिलाएं घर, परिवार, वर्कप्लेस, सड़क, दिन-रात कहीं भी खुद को सेफ महसूस नहीं कर पा रही हैं।
निर्भया रेप केस हो, कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप की हत्या की वारदात हो या अब यह खबर...वाकई इस तरह की खबरें हमें रोज शर्मसार कर रही हैं। आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर बताएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।