herzindagi

इन TV सेलेब्स ने झेला है एब्यूजिव रिश्ता, हाथा-पाई की आ गई थी नौबत

कई बार हमारे सामने ऐसी स्थिति आ जाती है जहां सही और गलत का फैसला करना बहुत मुश्किल हो जाता है और किसी रिश्ते को छोड़कर आगे बढ़ना भी बहुत मुश्किल होता है। शायद यही कारण है कि भारत में इतने लोग परेशान होते हैं, लेकिन रिश्तों से दूर नहीं हो पाते हैं। भारत उन कुछ देशों में से एक है जहां घरेलू हिंसा बहुत ज्यादा होती है और लोग उतना ही ज्यादा परेशान भी होते हैं। ये सिर्फ आम लोगों के साथ नहीं बल्कि टीवी और बॉलीवुड के सेलेब्स के साथ भी होता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने रिश्ते में घरेलू हिंसा और अपमानजनक रिश्ते के साथ जी चुकी हैं।

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 02 Dec 2021, 14:12 IST

दलजीत कौर

Create Image :

अपने पति शालीन भनोत के खिलाफ दलजीत ने एफआईआर भी करवाई थी। इस एफआईआर में लिखा था कि शालीन ने दलजीत को गले से पकड़ा और गला दबाने की कोशिश की। उनके गले में निशान भी थे और 2016 में इस जोड़े ने कोर्ट से सेटलमेंट ले लिया। 

इसे जरूर पढ़ें- Year Ender: साल 2021 में ये थीं सबसे बड़ी हिट फिल्में

 

 

वैष्णवी धनराज

Create Image :

टीवी एक्ट्रेस वैष्णवी धनराज भी घरेलू हिंसा का शिकार हुई थीं और उन्होंने अपने पति नितिन सहरावत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। वैष्णवी का कहना था कि उन्होंने घरेलू हिंसा के कारण ही अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया।

रुचा गुजराती

Create Image :

कई टीवी सीरियल और रिएलिटी शो में काम कर चुकी रुचा गुजराती ने भी अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया था। रुचा की शादी मितुल सांघवी से हुई थी और रुचा का आरोप था कि उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी।

तो ये थीं वो एक्ट्रेसेस जिन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा, लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी और कई ने ऐसे रिश्ते को तोड़ने का फैसला लिया। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

श्वेता तिवारी

Create Image :

सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से फेमस हुईं श्वेता तिवारी ने अपने दोनों पतियों के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। पहले पति राजा तिवारी पर मार-पीट का इल्जाम भी लगाया था। इसके बाद दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ जिस तरह श्वेता के रिश्ते बदले वो भी मीडिया की सुर्खियों में रहा। श्वेता के मुताबिक अभिनव ने उनपर और उनके बच्चों पर हाथ भी उठाया था।

निशा रावल

Create Image :

ये मामला कुछ समय पुराना ही है जहां टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने पति करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। ये जोड़ा 9 साल से साथ था और इस केस में करण को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। इस मामले में कानूनी रूप में सेटलमेंट हुआ है।

डिंपी गांगुली

Create Image :

राहुल महाजन पर उनकी दोनों पत्नियों ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। डिंपी गांगुली सेलेब्रिटी हैं और 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' शो से दोनों की शादी हुई थी। डिंपी ने भी राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। अब डिंपी दुबई स्थित इंजीनियर रोहित रॉय के साथ अपनी घरेलू जिंदगी में खुश हैं।

दीपशिखा नागपाल

Create Image :

'बिग बॉस सीजन 8' में बतौर कंटेस्टेंट दिख चुकी दीपशिखा नागपाल ने भी अपने पति केशव अरोड़ा के खिलाफ हिंसा और पैसे के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। दीपशिखा का कहना था कि केशव ने उन्हें और उनके बच्चों को मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि, बाद में इस जोड़े ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।

 

चाहत खन्ना

Create Image :

टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में आयशा का किरदार निभाने वाली चाहत खन्ना ने अपने पति भरत नरसिंघानी के खिलाफ आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि शादी के बाद से ही उनका पति उन्हें टॉर्चर कर रहा है और इसके बाद इस जोड़े ने तलाक ले लिया।

रश्मि देसाई

Create Image :

टीवी सीरियल 'उतरन' से फेमस हुई रश्मि देसाई ने भी अपने पति नंदीश संधु के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।  रिश्ते के 2 साल बाद रश्मि ने अलग होने का फैसला लिया और फिर दोनों ने कुछ समय के लिए अपनी शादी को एक और मौका देने के बारे में सोचा, लेकिन बाद में फिर अलग हो गए।

 

मंदाना करीमी

Create Image :

'क्या कूल है हम 3' की एक्ट्रेस मंदाना ने पहली शादी के ना चलने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता से शादी की थी, लेकिन शादी के 6 महीने बाद ही उन्होंने गौरव पर घरेलू हिंसा और टॉर्चर का केस दायर किया। मंदाना का कहना था कि उनकी सास ने उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

वाहबिज डोराबजी

Create Image :

एक्ट्रेस वाहबिज की शादी एक्टर विवियन दसेना से हुई थी और उनकी शादी तीन साल के अंदर ही टूट गई। वाहबिज ने विवियन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। वाहबिज़ को सोशल मीडिया फैन्स की ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी।

इसे जरूर पढ़ें- एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से टूटा इन फेमस डायरेक्टर्स का रिश्ता