Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया में बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट बहुत जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए खूबसूरत संदेश दिया है। 
Updated:- 2021-04-19, 10:41 IST
image

जानी मानी टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने पति सुयश राय के साथ कुछ समय पहले अपनी प्रग्नेंसी की खबर की घोषणा सोशल मीडिया पर की है। किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों की शादी को करीब छह साल पहले हुई थी और हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी फीलिंग्स साझा करते हुए सुयश राय ने पिता बनने की खुशखबरी दी थी। 

सुयश ने किश्वर के साथ एक फोटो पोस्ट करते हुए जिसमें उनका बेबी बम्प दिख रहा था, एक खूबसूरत नोट भी लिखा था। अब किश्वर ने इंस्टाग्राम पर अपने बेबी बम्प को फ्लॉन्ट करते हुए एक इमोशनल पोस्ट डाला है। आइये जानें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में क्या कहती हैं किश्वर मर्चेंट। 

फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प 

kishwar merchent baby bump

हाल ही में किश्वर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए कहा, "इस खूबसूरत यात्रा के आधे से ज्यादा समय बीतने पर पर वो विश्वास नहीं कर पा रही हैं ।" किश्वर ने इस फोटो में ब्लैक ड्रेस पहनी है जिसमें उनका बेबी बम्प साफ़ नज़र आ रहा है। उन्होंने इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर जल्द ही पिता बनने वाले अपने पति सुयश राय के साथ बिताए खुशनुमा पलों को धन्यवाद देती हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

इसे जरूर पढ़ें:एक्टिंग से पहले टीवी की ये फ़ेवरेट बहुएं करती थीं ये काम, ऐसे बनी एक्ट्रेस

उतार चढाव भरा रहा अब तक का सफर 

pregnency baby bump

किश्वर ने हाल ही में साझा की गई पोस्ट में यह भी लिखा है कि, "वैसे तो यह सब उतना सुंदर नहीं था, इसमें उतार-चढ़ाव थे, कभी-कभी चरम सुख होता था और कुछ दिन भावनात्मक, नीरस थे। घबराहट,मूड स्विंग और कभी -कभी क्रेजी होना। " किश्वर मर्चेंट (किश्वर मर्चेंट वायरल लुक) ने मुंबई में COVID और लॉकडाउन की वजह से अपने प्रेग्नेंसी के अनुभव का जिक्र किया है। किश्वर ये भी बताती हैं कि  COVID की बदौलत उन्होंने एक पूरी तरह से लॉक डाउन प्रेग्नेंसी का अनुभव किया, उन्हें माता-पिता द्वारा लाड़ प्यार और उन्हें तंग करने का मौका मिला और उनकी मौसी उनके लिए सारे प्रयास कर रही हैं , किश्वर को बेबी का बेसब्री से इंतज़ार है। 

मार्च में की थी प्रग्नेंसी की घोषणा 

announced pregnency news

सुयश ने मार्च के महीने में माता-पिता बनने की ख़ुशी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें साझा की गयी तस्वीर में रेत पर अगस्त 2021 लिखा हुआ था। इस तस्वीर के साथ सुयश ने अपने फैंस के लिए एक मैसेज लिखते हुए कहा था कि बहुत जल्द ही आपका इंतज़ार ख़त्म होने वाला है और हम अगस्त में माता -पिता बनने वाले हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

इसे जरूर पढ़ें:श्‍लोका अंबानी मेहता की मां मोना मेहता के बारें में जानें 5 रोचक तथ्‍य

कैसे हुई थी दोनों की शादी 

wedding kishwar and suyash

किश्वर और सुयश दोनों टीवी स्टार हैं और कई सीरियल्स में साथ में नजर आ चुके हैं। किश्वर और सुयश की पहली मुलाकात टीवी शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी कर ली। किश्वर और सुयश की शादी साल 2016 में हुई थी। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kishwer M Rai (@kishwersmerchantt)

Image Credit: instagram.com @kishwersmerchantt

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।