मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता जब से अंबानी परिवार में शामिल हुई हैं तब से वह लाइमलाइट में छाई रहती हैं। महिलाओं के बीच श्लोका मेहता के फैशन लुक्स भी काफी पॉपुलर रहते हैं। अपनी सास नीता अंबानी की तरह ही श्लोका मेहता भी कई ईवेंट्स और अवसरों पर नजर आती हैं। श्लोका के साथ-साथ उनकी मां मोना मेहता को भी कई अवसरों पर देखा जाता है। खासतौर पर अंबानी परिवार में अगर कोई पार्टी होती है तो मोना मेहता भी श्लोका और नीता अंबानी के साथ ही नजर आती हैं।
वैसे आपको बता दें कि मोना मेहता बहुत अधिक मीडिया फ्रेंडली नहीं हैं। श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का रिश्ता जुड़ने से पहले मोना मेहता को कम ही लोग जानते थे। मगर आज हम आपको मोना मेहता से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताएंगे।
मोना मेहता की शादी
मोना की शादी देश के सबसे बड़े हीरा व्यापारी रसेल मेहता से हुई है। रसेल मेहता 'रोजी ब्लू कंपनी' के एमडी हैं। यह कंपनी रसेल के पिता अरुण भाई मेहता ने शुरू की थी। आज भारत में इस कंपनी के 26 शहरों में 36 स्टोर हैं। इसके अलावा, इजराइल, दुबई, बेल्जियम, अमेरिका, जापान, हांगकांग आदि जगहों पर भी इस कंपनी के स्टोर हैं।
इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी की बहू श्लोका के दिल के बेहद करीब हैं ये 4 लोग, जानें कौन हैं ये
मोना मेहता का काम
मोना मेहता खुद भी एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं और रसेल मेहता से शादी के बाद उन्हें रोजी ब्लू डायमंड्स कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल कर लिया गया। इसके साथ ही वह कंपनी की को-फाउंडर भी हैं। मोना ने बिजनेस के कामकाज के अलावा अपने 3 बच्चों की परवरिश पर भी पूरा ध्यान दिया है। आज मोना और रसेल मेहता के तीनों बच्चे शादीशुदा हैं और अपने-अपने परिवार को संभाल रहे हैं।
मोना मेहता के बच्चे
मोना और रसेल के तीन बच्चे हैं। जहां श्लोका मेहता सबसे छोटी हैं वहीं उनसे बड़ी उनकी बहन दिया मेहता हैं। दिया मेहता ही ईशा अंबानी की बेस्ट फ्रेंड हैं और दिया की वजह से ही श्लोका की दोस्ती आकाश अंबानी से हुई थी। दिया की शादी आयुष जातिया से हुई है।
आयुष के पिता अमित जातिया हार्डकास्टल रेस्टोरेंट के एमडी हैं। इस कंपनी के पास देश में मौजूद McDonalds फूड चेन की फ्रैंचाइजी देने का अधिकार है। आपको बता दें कि आयुष और दिया की शादी बहरीन की राजधानी मनाना में हुई थी और इस शादी में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल हुई थीं। मोना और रसेल की पहली संतान विराज मेहता भी शादीशुदा हैं और उनकी शादी निशा मेहता से हुई है। इनकी दो बेटियां भी हैं। आपको बता दें कि निशा मेहता 'ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी' के मालिक भारत शेठ की बेटी हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Unseen Pics: देखें नीता अंबानी की बहू श्लोका मेहता की बचपन की तस्वीरें
मोना मेहता के रिश्तेदार
अंबानी परिवार के अलावा मोना मेहता की रिश्तेदारी देश के फेमस ज्वेलर्स नीरव मोदी के परिवार से भी है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि श्लोका और आकाश की शादी की बातें जब चल रही थीं तब यह बात एक लीडिंग मीडिया हाउस के द्वारा सामने लाई गई थी। वैसे नीरव मोदी के परिवार से अंबानी फैमिली का भी गहरा नाता है क्योंकि मुकेश अंबानी की छोटी बहन दीप्ति सल्गाओकर की बेटी इशिता की शादी नीरव मोदी के छोटे भाई नीशाल मोदी से हुई है।
Recommended Video
बेहद फैशनेबल हैं मोना मेहता
मोना मेहता बेशक 3 बच्चों की मां हैं, मगर वह अपनी उम्र से काफी कम नजर आती हैं और श्लोका मेहता की तरह ही बेहद स्टाइलिश हैं। श्लोका और आकाश की शादी के हर फंक्शन में मोना मेहता को एक से बढ़ कर एक डिजाइनर लहंगे में देखा गया था। अधिकतर मोना मेहता ने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए लहंगे पहने थे। इसलिए अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोना को अच्छा फैशन सेंस है और वह फैशन एवं ट्रेंड्स से काफी जुड़ाव रखती हैं।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।