घर में घूमते कॉकरोच से हैं परेशान? बेकिंग सोडा में यह चीज मिलाकर आसानी से भगाएं

कॉकरोच एक ऐसी समस्या है जिसका सामना लगभग हर घर में होता है। ये कीड़े न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं बल्कि कई बीमारियों के वाहक भी पैदा करता हैं। अगर आप भी कॉकरोच से परेशान हैं तो घबराएं नहीं। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप आसानी से कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं।
बेकिंग सोडा और चीनी का मिश्रण
- आपको बस बेकिंग सोडा और चीनी की जरूरत होगी। ये दोनों ही चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी।
- कॉकरोच मीठी चीजें खाना बहुत पसंद करते हैं।
- जब वे चीनी खाते हैं तो बेकिंग सोडा उनके पेट में गैस बनाता है जिससे उनकी मौत हो जाती है।
कैसे बनाएं यह मिश्रण?
- एक छोटे कटोरे में बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और चीनी मिला लें।
- इस मिश्रण को उन जगहों पर छिड़क दें जहां आपको कॉकरोच सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं।
- जैसे कि किचन के सिंक के नीचे, अलमारियों के कोनों में, या फर्श के दरारों में।
इसे भी पढ़ेंः Kitchen Hacks: बेकिंग सोडा से चुटकियों में निपटाएं किचन से जुड़े ये काम
घर की सफाई है जरूरी
- अपने घर को नियमित रूप से साफ करें और खाने-पीने की चीजों को ढक्कनदार डिब्बों में रखें।
- कॉकरोच को पानी की जरूरत होती है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आपके घर में कहीं भी पानी रिस रहा हो।
- दरारों और छिद्रों को बंद करके कॉकरोच के घर में आने पर रोक लगा दें।
इसे भी पढ़ेंः Baking Soda: बेकिंग सोडा के ऐसे इस्तेमाल के बारे में नहीं जानती होंगी आप
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।