हम सभी ने कभी न कभी 5 स्टार होटल के शानदार रूम में रात बिताई होगी या उसका सपना देखा होगा। वहां की सफाई, सजावट, खुशबू और सुकून ऐसा होता है कि मन करता है कि यहीं हमेशा के लिए रुक जाएं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी ही लग्जरी फीलिंग आपको अपने ही घर के बेडरूम में मिल सकती है और वो भी बिना ज्यादा खर्च किए?अक्सर हम सोचते हैं कि होटल जैसे रूम के लिए लाखों रुपये खर्च करने होंगे, महंगे फर्नीचर और सजावट चाहिए होगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप सिर्फ तीन छोटे-छोटे बदलाव करके अपने बेडरूम को 5 स्टार होटल जैसा लुक दे सकती हैं और इसकी लागत लगभग 3000 रुपये के आसपास ही आएगी। अब आप सोच रही होंगी कि ये कैसे संभव है? असल में होटल्स अपने रूम को खास बनाने के लिए कुछ खास चीजों पर फोकस करते हैं आप भी इन पर ध्यान दें:
अपने बेड, पर्दों और फर्श में छोटे-छोटे बदलाव कर के आप अपने बेडरूम को बिल्कुल एक 5 स्टार होटल के लग्जरी रूम के जैसा बना सकती हैं। चलिए हम आपको इसके बारे में डीटेल में बताते हैं-
होटल के रूम में मौजूद बेड पर आपने हमेशा व्हाइट बेडशीट ही देखी होगी। कभी सोचा ऐसा क्यों होता है? दरअसल,सफेद रंग को शांति और स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही सफेद रंग लग्जरी फील देता है और जब भी आप अपने बेडरूम में जाती हैं, तो आपको यही सब कुछ चाहिए होता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने बेड पर हमेशा सफेद बेडशीट ही बिछाएं। अगर आपको बिल्कुल सफद बेडशीट न भी मिले, तो आप हल्के प्रिंट्स वाली व्हाइट बेडशीट भी खरीद सकती हैं। इसके अलावा आपको बेड से जुड़ी अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए-
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- 5 स्टार होटल के वॉशरूम में क्यों लगे होते हैं 2 बेसिन? अधिकतर लोग नहीं जानते इसका कारण
कभी भी अपने बेडरूम में डार्क कलर के पारदर्शी परदे नहीं लगाने चाहिए। हमेशा आपके पर्दों का रंग हल्का होना चाहिए। बेस्ट है कि पर्दे हल्के बादामी रंग के हों और उन पर केवल सेल्फ प्रिंट हो। अगर आप चाहे तो परदे के ऊपर लगने वाली सजावटी झालर भी ला सकती हैं। इससे आपके रूम का लुक और भी ज्यादा अच्छा आता है। इसके अलावा पर्दों का फैब्रिक भारी होना चाहिए, इससे पर्दे स्थिर रहेंगे। दरअसल, हिलते हुए पर्दे माइंड डाइवर्ट करते हैं और यह थोड़ा स्ट्रेसफुल होता है। इसलिए हैवी फैब्रिक के पर्दे लगाएं और हमेशा एक रंग के पर्दे लगाएं। इसके अलावा पर्दों को इस तरह से सेट करें कि उनकी एक-एक प्लेट्स नजर आएं, इससे कमरा व्यवस्थित लगता है।
होटल के कमरे में हर चीज लाइट शेड की होती है, मगर कालीन हमेशा डार्क कलर का होता है। ऐसा इसलिए ताकि रंगों को बैलेंस किया जा सके। इसलिए आपके बेडरूम की फ्लोरिंग कैसी भी हो आपको उस पर एक डार्क कलर का कालीन जरूर बिछाना चाहिए। कालीन का चुनाव करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उस पर ब्रॉड की जगह लाइट पैटर्न हों और किनारों पर बहुत ज्यादा डीटेलिंग न हो। इसके अलावा कालीन मीडियम साइज का होना चाहिए। क्योंकि यह केवल एक सजावटी एलिमेंट की तरह इस्तेमाल हो, न की आप इसे पर्सनल यूज के लिए कमरे में बिछाएं।
इसे जरूर पढ़ें- 5 स्टार होटल के Bathroom जैसा महकेगा घर का टॉयलेट, बस करें यह छोटा सा काम
अपने बेडरूम को एक 5 स्टार होटल के कमरे जैसा बनाने के लिए आप 100 चीजें भी कर लें, तो कम ही लगेगा, मगर होटल के रूम में जो स्ट्रेसफ्री फीलिंग आती है, वो पाने के लिए आप केवल ऊपर बताए गए 3 बदलाव ही कर लें, वो भी काफी हैं।
अगर आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक करें। ऐसे ही और भी यूटिलिटी के आर्टिकल पढ़ने के लिए जड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।