लैपटॉप खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

लैपटॉप खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें इन चीजों को करने से बचना चाहिए।   
Updated:- 2024-09-06, 14:11 IST
image

लैपटॉप खरीदना एक बड़ा फैसला होता है। चाहे आप स्टूडेंट हों, प्रोफेशनल या फिर गेमर, लैपटॉप की जरूरत सभी को होती है। इसलिए, लैपटॉप खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि लैपटॉप खरीदते समय कौन सी गलतियां आपको नहीं करनी चाहिए।

अपनी जरूरतों को न समझना

Apple Macbook

  • सबसे पहले ये सोचें कि आप लैपटॉप का इस्तेमाल किस लिए करेंगे। 
  • अगर आप एडिटिंग के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं तो आपको मजबूत मशीन चाहिए होगी।
  • जिन फीचर्स का आप इस्तेमाल नहीं करेंगे उनके लिए ज्यादा खर्च ना करें।
  • प्रोसेसर लैपटॉप का दिमाग होता है। एक अच्छा प्रोसेसर आपके लैपटॉप को तेजी से चलाएगा।
  • रैम लैपटॉप की मेमोरी होती है। ज्यादा रैम होने से आप एक साथ कई प्रोग्राम चला सकते हैं।
  • आपको कितनी स्टोरेज की जरूरत है, यह आपके डेटा पर निर्भर करता है।
  • अगर आप बहुत सारे फाइलें, वीडियो और गेम्स स्टोर करते हैं तो आपको ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होगी।
  • अगर आप लैपटॉप को घर से बाहर लेकर जाते हैं तो बैटरी लाइफ बहुत महत्वपूर्ण होती है।

इसे भी पढ़ें: जानें लैपटॉप स्क्रीन और कीबोर्ड को साफ करने का सही तरीका

कीमत पर दें खास ध्यान

आपको दुकान में जाकर यह नहीं देखना चाहिए की कौन सा लैपटॉप आपको खरीदना है। आपको पहले से प्लान बनाकर करना चाहिए। दुकानदार आपको हमेशा महंगा लैपटॉप बेचना चाहेगा। आपको खुद रिसर्च करके और फिर फैसला लेना चाहिए। लैपटॉप खरीदना एक बड़ा फैसला है, इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

इसे भी पढ़ें: Laptop की स्क्रीन साफ करते वक्त कहीं आप तो नहीं करती ये गलती? हो सकता है हजारों रुपये का नुकसान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।