इन टॉप कॉलेज के स्टूडेंट्स को गूगल करता है सबसे ज्यादा हायर

गूगल में काम करने का सपना हर किसी को होता है। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी की लिस्ट में आने के साथ ही गूगल अपने इंप्लाई को कई सारी सुविधाएं भी देती है। साथ ही गूगल में काम करने के बाद आपको किसी भी कंपनी में आसानी से नौकरी मिल जाएगी। ऐसे में हर कोई गूगल में नौकरी करने का एक मौका नहीं छोड़ना चाहता है। आज हम आपको बताएंगे कि गूगल किन टॉप कॉलेज के स्टूडेंट्स को सबसे ज्यादा हायर करता है।
आईआईटी
आईआईटी से पढ़ने वालों लोगों की गूगल भारी मात्रा में हायरिंग करता है। ऐसे में अगर आपका भी सपना गूगल में नौकरी करना है तो आपको भारत के आईआईटी के किसी भी कॉलेज में एडमिशन ले लेना चाहिए। आईआईटी दिल्ली या फिर आईआईटी बॉम्बे में आप एडमिशन लेकर आसानी से गूगल में इंटर्नशिप या फिर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
एनआईटी
आईआईटी के बाद एनआईटी के कॉलेज के स्टूडेंट्स का भी गूगल में आसानी से प्लेसमेंट मिल जाती है। ऐसे में केवल गूगल ही नहीं बल्कि अमेजन और भी कई बड़ी कंपनियां हाइरिंग के लिए इन कॉलेज में आती हैं और स्टूडेंट्स को काफी अच्छे पैकेज पर हायर करती है।
यह भी पढ़ें- Govt Jobs Without Exam: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने के लिए HAL में ऐसे करें अप्लाई
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से भी अगर आप पढ़ाई करते हैं तो आपका प्लेसमेंट गूगल में हो सकता है। अगर आपके अंदर काबिलियत है तो आपको नौकरी मिलने में दिक्कत नहीं होगी। गूगल अपने इंप्लाई को केवल अच्छी सैलरी ही नहीं बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी देती है। पहले भी दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कई छात्रों को गूगल में डायरेक्ट प्लेसमेंट मिल चुका है।
यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी पाने के लिए करें ये काम, जरूर मिलेगी सफलता
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।