गुड़हल की कलियां होने लगी हैं पीली, तो ये टिप्स आएंगे काम

गुड़हल का पौधा आमतौर पर लगभग सभी घरों में होता है। तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर इस पौधे की खूबसूरत फूलों का उपयोग लोग पूजा-पाठ से लेकर औषधी और ब्यूटी ट्रीटमेंट तक कई चीजों के लिए करते हैं। गुड़हल के फूल दिखने में बेहद खूबसूरत होते हैं, साथ ही यदि इसके पौधे स्वस्थ हो तो इसमें खूब सारी कलियां और फूल खिलते हैं। वहीं इसके पौधे में बीमारियां भी बहुत जल्दी लगती है। बता दें कि गुड़हल के पौधे में सफेद कीड़े, मैनी, पत्तों का पीला होना और कलियों का पीला होकर गिर जाने समेत कई तरह की बीमारियों के चलते अच्छे से फूल नहीं खिल पाती है। ऐसे में लोग पौधे की बेवजह कटाई और छंटाई करते हैं और रोगों के उपचार के लिए कई तरह की बिमारी का उपचार भी करते हैं। ऐसे में आज हम आपको गुड़हल के पीले पड़ रहे कलियों के उपचार बताएंगे।
गुड़हल के पौधे के लिए ऐसे बनाएं होममेड फर्टिलाइजर

पोषक तत्वों की कमी के चलते पौधे से कलियां पीली पड़कर गिरने लगती है। ऐसे में आप घर पर ही पड़े बेकार की चीजों की मदद से फर्टिलाइजर बनाकर पौधे में लगी बीमारी को ठीक कर सकते हैं।
- एक पके हुए केले का छिलका
- एक लीटर पानी
कैसे बनाएं फर्टिलाइजर?
- केले के छिलके को चाकू की मदद से बारीक काट लें।
- अब इस कटे हुए छिलके को एक लीटर पानी डालकर ढक्कन बंद करें।
- इसे 48 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि फर्टिलाइजर फर्मंटेड हो जाए।
- 48 घंटे बाद पानी को छान लें और एक बॉटल में स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें: मोगरे के पत्ते हो रहे हैं पीले, तो इस तरह से करें उपचार, फूलों से भर जाएगा गमला
इस फर्टिलाइजर का कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले पौधे की गुड़ाई करें।
- केले के छिलके से तैयार इस फर्टिलाइजर को एक लीटर पानी में करीब आधा गिलास खाद मिलाकर पौधे की जड़ में डालें।
- पौधे के पत्तों में भी इसे स्प्रे कर सकते हैं।
- पौधे में लगे कीड़े और चीटियों के उपचार के लिए पानी में एक चम्मच हल्दी मिलाएं और इसे घोल कर स्प्रे करें (होममेड फर्टिलाइजर )।
पौधे में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए करें ये काम

- चूना कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए बेस्ट उपचार है।
- आप किसी भी पान की दुकान से एक रुपये में चूना खरीदकर लाएं।
- अब एक लीटर पानी में एक से आधा चम्मच चूना मिलाकर पौधे की जड़ में डालें।
- चूना पानी डालने से पौधे में कैल्शियम की कमी दूर होगी और पत्ते पीले होने से लेकर कलियां झड़ने तक, कई सारी समस्याओं का समाधान होगा।
गुड़हल के पौधे से जुड़ी इन बातों का रखें खास ध्यान
- गुड़हल के पौधे को भरपूर धूप की जरूरत होता है, इसलिए आप इसे दिन के 8-10 घंटे की धूप जरूर दिखाएं।
- गुड़हल के पौधे की समय-समय पर कटाई और छंटाई जरूर करें।
- पौधे की ज्यादा गुड़ाई न करें, इस हर दो माह में गुड़ाई की जरूरत होती है (गुड़हल के पौधे के लिए खाद)।
इसे भी पढ़ें: हथेली से भी लंबे होंगे पान के पत्ते, जड़ में डालें ये एक चीज
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।