Easy Tips: कपड़े धोने और सुखाने के समय ही कर लें ये काम, नहीं पड़ेगी प्रेस देने की जरूरत

कपड़े धोने के बाद अक्सर इसमें सिकुड़न आ जाती है। ऐसे में, कपड़ों के रिंकल्स को दूर करने के लिए सभी प्रेस का इस्तेमाल करते हैं। पर, कई बार घर में प्रेस नहीं होता है, तो इस स्थिति में हमें कपड़ों को लॉन्ड्री में देने की जरूरत पड़ जाती है। हालांकि, आप अपने कपड़ों को धोते और सुखाते वक्त ही कुछ स्टेप्स को फॉलो करेंगे, तो आपके कपड़े रिंकल फ्री हो सकते हैं। अगर आपको यकीन नहीं तो चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
कपड़ों को धोते वक्त न करें ये गलती
- कपड़ों को ठंडे पानी से धोएं। गर्म पानी में कपड़ों को धोने से उसमें सिकुड़न आ सकती है और इसे फिर प्रेस देने की जरूरत भी पड़ सकती है।
- अपने कपड़ों को कठोर डिटर्जेंट से धोने से बचें। इससे कपड़े में रिंकल आ सकती है, जिसे प्रेस से ही ठीक किया जा सकता है।
- कपड़ों को तेजी से न धोएं। इससे कपड़ों में रिंकल आ जाते हैं और फिर यह बिना आयरन दिए ठीक नहीं हो सकते हैं।
- कपड़े धोने के बाद उसके पानी निकालने के लिए इसे ज्यादा देर तक न निचोड़ें। इससे भी सिकुड़न बनती है।
इसे भी पढ़ें-
कपड़ों को सुखाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
- कपड़ों को ज्यादा देर तक ड्रायर में न रखें। बस हल्का सा पानी निकलने के बाद ही इसे ड्रायर से बाहर कर दें। फिर, उन्हें हवा में सूखने दें।
- कपड़े सुखाने के लिए अगर आप रस्सी या किसी स्टैंड का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे फैलने से पहले दोनों हाथों से पकड़कर अच्छी तरह झाड़ लें। ताकि धोने में जो भी सिकुड़न आए, वह ऐसे ही निकल जाए।
- कपड़ों को सीधी धूप में न सुखाएं। इससे सिकुड़न हो सकती है।
- कपड़ों को सुखाने के लिए हैंगर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- घर के सारे काम होंगे बेहद आसान जब आप ट्राई करेंगी ये डीआईवाई हैक्स
बिना प्रेस के कपड़ों को कैसे करें रिंकल फ्री?
अगर आपका प्रेस खराब हो गया है, तो आप अपने कपड़ों को गद्दे के नीचे भी रख सकते हैं। इससे कपड़े की सिकुड़न दूर करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, कपड़ों की सिलवटें दूर करने के लिए आप तौलिए का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको टेबल पर टॉवल बिछाना है और इसपर कपड़े को फैलाएं। फिर, ऊपर से गीला तौलिया रखकर दबा दें।
इसे भी पढ़ें- बिना प्रेस करना चाहते हैं कपड़ों की सिलवटें दूर, अपनाएं ये आसान हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।