घर के कोनों को दें लग्जरी फील, गुलदस्ते की जगह सजाएं ये खूबसूरत सक्यूलेंट्स

इन दिनों इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में कई बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं, जिनमें से एक है आर्टिफिशियल फूलों या महंगे गुलदस्तों की बजाय सक्यूलेंट्स का इस्तेमाल करना। बता दें कि आर्टिफिशियल फूल कुछ ही दिनों में मुरझा जाते हैं या इनके कारण धूल जमा होने लगती है जबकि आज का दौर 'मिनिमलिस्टिक' और 'नेचुरल लग्जरी' का है, ऐसे में इस जरूरत को सक्यूलेंट्स (Succulents) से बेहतर कोई पूरा नहीं कर सकता है। ऐसे में बता दें कि सक्यूलेंट्स अपनी मोटी पत्तियों और अनोखी बनावट के कारण बेहद आकर्षित लगते हैं। अगर आप भी अपने घर के बोरिंग कोनों को एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो इन खूबसूरत पौधों को अपने आशियाने का हिस्सा बना सकती हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि सक्यूलेंट्स गुलदस्तों से बेहतर क्यों है और कौन-से सक्यूलेंट्स आप लगा सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
सक्यूलेंट्स नकली फूलों से कैसे बेहतर है?
बता दें कि नकली फूल कुछ दिन को चमक देते हैं लेकिन फिर अपनी ही चमक खो देते हैं, लेकिन सक्यूलेंट्स महीनों और सालों तक आपके घर की शोभा बढ़ाते हैं।
-1770371412938.jpg)
इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें बहुत कम पानी और देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में बिजी लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए यह लगाओ और भूल जाओ जैसे पौधे होते हैं।
सक्यूलेंट्स से घर को कैसे बनाएं लग्जरी?
- एचेवेरिया (Echeveria) पौधा देखने में बिल्कुल गुलाब के फूल जैसा लगता है। वहीं इसकी पंखुड़ियां मोम जैसी होती हैं और कई रंगों में भी आती हैं। ऐसे में आप इसे एक सफेद सिरेमिक पॉट में लगाकर साइड टेबल पर रख सकती हैं, जिससे की घर को लग्जरी फील मिल सके।
इसे भी पढ़ें - कड़ाही हो या केतली, पुराने बर्तनों में ऐसे उगाएं खूबसूरत पौधे; अपनी बालकनी को दें यूनिक और विंटेज लुक
- स्नेक प्लांट (Sansevieria) प्लांट कोनों में ऊंचाई देने के लिए बेहतरीन है। यह न केवल हवा को शुद्ध करने का काम करता है, बल्कि गहरे हरे और पीले रंग का इसका कंट्रास्ट बेहद ही क्लासी और सबसे अलग भी लगता है।
-1770371425649.jpg)
- जेड प्लांट को गुड लक प्लांट भी कहते हैं। इसकी छोटी और चमकदार पत्तियां बोन्साई जैसा लुक देती हैं। ऐसे में बता दें कि ये लिविंग रूम की सेंटर टेबल के लिए यह सबसे अच्छा ऑप्शन है।
- अगर आपके पास जगह कम है, तो स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स (String of Pearls) को हैंगिंग बास्केट में लगाएं। ऐसे में जब इसकी मोतियों जैसी लड़ियां नीचे गिरती नजर आती हैं, तो यह किसी महंगे डेकोर पीस जैसा अहसास कराती हैं।
इसे भी पढ़ें - Spring Season Flower Plants: स्प्रिंग सीजन में लगाएं ये प्लांट, फूलों से सज जाएगी आपकी बालकनी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।