Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:17 AM IST

वॉशिंग मशीन में मैट धोने से पहले पानी में डिटर्जेंट पाउडर की जगह डालें 1 रुपये की ये चीज, हाथ से रगड़ने की नहीं पड़ेगी जरूरत

गीला होने के बाद मैट का वजन और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे उसे रगड़ना- निचोड़ना और सुखाना और भी मुश्किल हो जाता है।
Updated:- 2026-04-07, 16:10 IST
how to clean door mat in washing machine without detergent powder

मैट का कपड़ा बहुत ज्यादा मोटा और भारी होता है। यह जल्दी गंदा भी हो जाता है, इसलिए महिलाओं को इसे धोने में बहुत ज्यादा आलस आता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसे धोने में बहुत ज्यादा मेहनत लगती है। केवल मशीन में डालने से यह अच्छे से साफ नहीं होता। इसके बाद भी इसे हाथ से रगड़ने की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि कई महिलाएं मैट धोने से बचती हैं या इसे टालती रहती हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि वॉशिंग मशीन में डाल देने से काम आसान हो जाएगा, लेकिन जब मशीन से मैट बाहर निकालते हैं, तो भी यह गंदा ही दिखाई देता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डिटर्जेंट पाउडर के अलावा किन चीजों से साफ कर सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

सबसे पहले क्या करें?

  • मैट को धोने से पहले इसे अच्छे से झाड़ लेना चाहिए।
  • इससे मैट में जमी मिट्टी झड़ जाती है।
  • पहले आप मैट को झाड़ लें, इसके बाद इसे पानी में भिगोएं।
  • इससे मैट में जमी मिट्टी गीले होने पर जमेगी नहीं।

सेकंड स्टेप

  • मैट को झाड़ने के बाद इसे पानी में भिगो दें।
  • मशीन में डालने से एक दिन पहले ही आप इसे पानी में भिगो दें।
  • आप एक रुपये वाले शैंपू के पाउच में मैट को पानी में भिगोकर छोड़ दें।
  • अगले दिन सुबह इसे मशीन में डालें।

इसे भी पढ़ें- सफेद जूतों पर लग गया है चाय का दाग? पानी में भिगोने से पहले लगा दें ये 2 चीजें, नहीं पडे़गी ज्यादा रगड़ने की जरूरत

how to clean heavy mats at home

तीसरा स्टेप

  • अगले दिन सुबह आप मशीन में साफ पानी डालें और इसमें शैंपू के पाउच डाल दें।
  • चार से पांच पाउच डालकर पहले मशीन चला लें, इससे मशीन में झाग बन जाएगा।
  • अब इसमें दो से तीन नींबू काटकर इसका रस भी डालें।
  • इसके बाद मशीन बंद करें और इसमें मैट को डालें।
  • मैट को डालने के बाद मशीन को तीन से चार मिनट तक चलने दें।
  • शैंपू से मैट का कपड़ा सॉफ्ट रहेगा और गंदगी भी साफ हो जाएगी।
  • यह मशीन में मैट धोने का सबसे अच्छा तरीका है।

इसे भी पढ़ें- कपड़ों को भिगाने के लिए महंगे डिटर्जंट पाउडर पर नहीं करने होंगे पैसे खर्च, इस 1 रुपये की चीज से साफ हो जाएंगी गंदगी

washing machine mat cleaning tips

सही तरीके से सुखाना भी जरूरी

  • मैट धोने के बाद सही तरीके से सुखाना भी जरूरी होता है।
  • आप मैट को अच्छे से धूप नहीं लगने देंगी, तो ज्यादा दिनों तक गीला रहने की वजह से इसमें से बदबू आने लगेगी।
  • धोने के बाद मैट को अच्छी तरह निचोड़कर धूप में सुखाएं।
  • कोशिश करें कि मैट पूरी तरह सूख जाए, ताकि उसमें नमी न रहे।
  • निचोड़ नहीं पा रही हैं, तो कुछ देर बाथरूम में इसे टंगा रहने दें।
  • इसके बाद धूप में लेकर जाएं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik,amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।