Christmas 2022 : अपने बच्चों को ऐसे करें सांता क्लॉज की तरह तैयार

क्रिसमस बच्चों के लिए काफी खास होता है। ऐसे में क्रिसमस पर कई स्कूल छोटे बच्चों को सांता क्लॉज बनकर आने को कहते हैं। कई बार हम काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं कि कैसे बच्चे को सांता क्लॉज की तरह तैयार करें। बता दे कि आपको परेशान होने की जरूरत नही हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप अपने बच्चों को सांता क्लॉज की तरह तैयार कर सकती हैं।
सांता क्लॉज क्लॉथ खरीदें
आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से सांता क्लॉज क्लॉथ खरीद सकती हैं। आपको आसानी से यह मिल जाएंगा। अगर आप बजट में अपने बच्चे को सांता क्लॉज की तरह तैयार करना चाहती हैं तो आप उसे लाल रंग का टी- शर्ट और पजामा पहना दें। ऐसा करने से भी आपका बच्चा सांता क्लॉज की तरह ही दिखेगा।
कैप जरूर खरीदें
आपको कैप खरीदना जरूरी है। सांता की तरह लुक देने के लिए सांता क्लॉज की तरह कैप का होना काफी ज्यादा जरूरी है। आप चाहे तो किसी भी दुकान से सांता की तरह कैप अपने बच्चे की साइज के हिसाब से खरीद सकती हैं। ड्रेस के साथ कैप पहनना काफी जरूरी हैं। ऐसे में आपका बच्चा सांता क्लॉज की तरह ही दिखेगा।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानते हैं कौन हैं सांता क्लॉस और क्या है उनकी कहानी?
दाढ़ी भी लगा सकती है
आप चाहे तो अपने बच्चों को सांता क्लॉज की तरह लुक देने के लिए दाढ़ी भी लगा सकती हैं। दाढ़ी लगाने के बाद आपका बच्चा पूरे तरीके से सांता क्लॉज की तरह दिखने लगेगा। कम बजट में आप अपने बच्चों को सांता क्लॉज की तरह इन टिप्स को अपनाकर रेडी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: क्रिसमस के मौके पर इन 2 तरीकों से तैयार करें सेंटा कैप
बैग की जगह झोला दें
आप क्रिसमस वाले दिन बैग की जगह झोला भी दे सकती हैं। इसके साथ आपके बच्चे का पूरा लुक कंप्लीट हो जाएंगा। कंप्लीट लुक के साथ आपका बच्चा काफी ज्यादा खास लगेगा। इस तरीके से रेडी करने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।