अक्सर कहा जाता है कि घर इंसान के लिए सबसे सुरक्षित जगह होती है। लेकिन कौन कहता है कि महिलाओं का शोषण केवल घर के बाहर ही होता है? हर दिन सोशल मीडिया या अखबार के एक पन्ने पर खबर दिखाई पड़ जाती है, जहां किसी मासूम, मां और दादी के उम्र की महिलाओं का शोषण उनके रिश्तेदारों द्वारा किया जाता है।
आए दिन आपको ऐसी खबरें सुनने और पढ़ने को मिल जाएंगी कि माता-पिता के न होने पर मामा के लड़के या अन्य जैसे चाचा, भाई और पिता ने बेटी के साथ गलत हरकत की। अगर आपको अपने परिवार या रिश्तेदार की कोई हरकत गलत या अजीब लगती है, तो उससे दूरी बनाकर रखना क्योंकि यह आपके लिए खतरे का संकेत हो सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आप समझकर खुद को सुरक्षित रख सकती हैं।
महिलाओं के साथ होने वाली गलत हरकते अगर घर में हो रही हों, उसे यह तय कर पाना मुश्किल होता है कि उसके लिए क्या सही है क्या नहीं। उसे यह सोचने में काफी समय लग जाता है कि उसके घर का इंसान भी उसके साथ गलत कर सकता है। ऐसे में उन कुछ संकेतों को समझ पता लगा सकती हैं, कि वह सही या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ काम कर रहे हैं, तो उसी समय कोई पुरूष आपके पास अचानक आकर खड़ा हो जाता है।
इस कारण कई बार महिलाएं असहज महसूस कर जाती है। इस दौरान आप सबसे पहले यह देखें कि क्या वह इंसान कौन है। साथ ही उस दौरान उसकी बॉडी लैंग्वेज समझें कि वह क्या करना चाह रहा है। अगर आपके साथ यह चीजें बार-बार हो रही हैं,तो उसे नजर अंदाज न करें।
इसे भी पढ़ें-सड़क तो सड़क...इंटरनेट पर भी सेफ नहीं हैं महिलाएं, बढ़ते अपराधों के बीच ऐसे रहें सावधान
अगर कई शख्स आपके माता-पिता के न होने पर कोई शख्स आपके पास आता है और अजीब बातें करता है, तो इस बात को बिल्कुल भी नजर अंदाज न करें। बल्कि इसके खिलाफ आवाज उठाएं और उसे मम्मी पापा के रहने पर आने के लिए बोंले। साथ ही इस बात को भी नोटिस करें कि वह किस प्रकार की बातें और हरकतें कर रहा है।
यह विडियो भी देखें
अगर आपके परिवार को कोई भी सदस्य आपको गलत तरीके से छू रहा है, तो यह किसी भी प्रकार का सही संकेत नहीं है। ऐसे में उसके खिलाफ खोलें अन्यथा यह आने वाले समय में आपके लिए गलत साबित हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-निर्भया से लेकर अपराजिता तक, हर जघन्य अपराध के बाद बने नए कानून लेकिन कितना आया बदलाव... जानें महिलाओं की राय
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।