फेस्टिवल सीजन पर सूती कुर्ते से लेकर सिल्क की साड़ी प्रेस करते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं जलेगा एक भी कपड़ा

Easiest Way To Iron Cotton Clothes: फेस्टिवल सीजन में सभी लोग नए कपड़े पहनते हैं। लेकिन इन्हें प्रेस करते समय थोड़ी सी सावधानी बरतनी भी जरूरी है। खासकर सूती कुर्ते से लेकर सिल्क की साड़ी जैसे नाजुक कपड़े प्रेस करते समय। चलिए जानते हैं कि इन कपड़ों को बिना जलाए कैसे प्रेस कर सकते हैं।
image

Easy Hacks to Iron Silk Saree: त्योहारों का सीजन आते ही सब के मन में नए कपड़े पहनने का ख्याल आता है। लेकिन नए कपड़ों को प्रेस करते समय सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है, खासकर सूती कुर्ते और सिल्क की साड़ियों जैसे नाजुक कपड़ों को। अगर आप इन कपड़ों को प्रेस करने से डरते हैं, तो इस आर्टिकल में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने कपड़ों को बिना जलाए प्रेस कर सकती हैं।

सूती कपड़े को कैसे करें प्रेस? (What is the easiest way to iron clothes)

What is the easiest way to iron clothes

त्योहार के मौके पर अधिकतर लोग कॉटन कुर्ता पहनना पसंद करते हैं। अगर आप भी दिवाली पर सूती कपड़ा पहनने का प्लान बना रही हैं, तो आप इसे प्रेस करने के लिए नीचे बताए गए हैक्स को अपना सकती हैं-

  • सूती कपड़ों को प्रेस करने से पहले उस पर पानी का छींटा मारें। ऐसा करने से कपड़ा नरम हो जाता है, जिससे प्रेस करने में आसानी होगी।
  • सूती कपड़ों को प्रेस करने के लिए मध्यम तापमान का उपयोग करें। बहुत ज्यादा गर्म लोहे से कपड़ा जल सकता है और यह खराब हो जाएंगे।
  • सूती कुर्ते को सुरक्षित रखने के लिए उल्टा करके प्रेस करें। ऐसा करके आप कपड़े के रंग को फीका और खराब होने से बचा सकती हैं।
  • अगर आप अपने कपड़े को ज्यादा समय तक निखरा हुआ रखना चाहती हैं, तो उसमें हल्का सा स्टार्च लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-एल्युमीनियम फॉइल कर सकता है कपड़े प्रेस करने में मदद, जानें ऐसे ही 5 काम के हैक्स

सिल्क साड़ी को प्रेस करते समय रखें ध्यान (How To Iron Silk Saree)

What else can I use to iron clothes

सिल्क साड़ी को प्रेस करते समय खास ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसा न करना आपकी महंगी साड़ी को खराब कर सकता है। अगर आप सिल्क के कपड़े को सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए तरीके से आयरन करें-

  • सिल्क की साड़ी को सीधे लोहे से टच न करें। इसके लिए एक पतला कपड़ा या टिशू पेपर रखकर आयरन करें।
  • सिल्क साड़ी को प्रेस करते समय प्रेस का तापमान कम रखें।
  • सिल्क कपड़े को स्टीम की मदद से भी प्रेस कर सकती हैं। ऐसा करने से सिल्क नर्म और चमकदार रहेगा।
  • सिल्क के कपड़े को प्रेस करते समय इसे खींचने से बचें। ऐसा करने से सिल्क खराब हो सकता है।

आयरन करने से पहले ध्यान रखें ये बातें (What else can I use to iron clothes)

  • किसी भी प्रकार के कपड़ों को प्रेस करने से पहले उसके ऊपर लगे लेबल को जरूर पढ़ें। यहां पर कपड़े धोने से लेकर प्रेस करने के तरीके के बारे में लिखा होता है।
  • कपड़े पर प्रेस लगाने से पहले उसकी सतह को अच्छे से साफ करें। लोहे को हमेशा साफ रखें।
  • अगर आप किसी कपड़े को पहली बार प्रेस कर रहे हैं, तो सबसे पहले उसके एक छोटे से हिस्से पर आयरन करें।

इसे भी पढ़ें-क्या आपके नए प्रेस पर चिपक गया है कपड़ा? जानिए आयरन से दाग हटाने के घरेलू तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP