Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

लता मंगेशकर की तरह सुरीले गीत गाने वाली इस महिला के वीडियो हुए वायरल, आप भी सुनिए

लता मंगेशकर की तरह बेहद सुरीला गाने वाली इस महिला के वीडियो हो रहे हैं वायरल। आप भी सुनिए इसके गीत।
Updated:- 2019-08-02, 16:13 IST
image

लता मंगेशकर की आवाज में जो जादू है, वह लोगों की रूह तक पहुंच जाता है। लता मंगेशकर की मधुर आवाज सुनकर और उनके दिल को छू लेने वाले गाने ना सिर्फ सुकून देते हैं, बल्कि देश के लिए मर-मिटने को इंस्पायर भी करते हैं। लता मंगेशकर देश की सबसे चर्चित गायिका रही हैं। भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों के साथ उन्हें देश के कई बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। लता मंगेशकर ने बॉलीवुड में हर तरह के गीत गाए और अपनी सुरीली आवाज श्रोताओं के दिलों में उतर गईं। लता मंगेशकर की आवाज ऐसी है कि लोग उनके गीत सुनते हुए अपना सारा दर्द भूलकर बस उनके भावों में ही डूब जाते हैं। चाहें घर-परिवार का प्रेम बढ़ाने वाले गीत हों या भक्ति संगीत, पति-पत्नी का प्रेम दर्शाते गाने हों या फिर सैनिकों को समर्पित गीत, उनकी आवाज बेजोड़ रही है। 

viral video women sings like lata mangesgkar inside

इसे जरूर पढ़ें: महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं लतिका चक्रवर्ती, 89 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस  

लता मंगेशकर से मिलती है इस महिला की आवाज

 उनके सिर्फ रोमांटिक गाने ही नहीं, बल्कि देशभक्ति वाले गाने भी खासतौर पर फेमस हुए। गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस, उनके गानों के बिना हमारे राष्ट्रीय पर्व पूरे नहीं होते। ये गाने देश प्रेम का जज्बा जगाते हैं और राष्ट्र के लिए खुद को समर्पित करने का भाव दिलों में जगा देते हैं।

 

लता मंगेशकर के इन गानों में ऐसा जादू है कि ये हर उम्र वर्ग के लोगों को पसंद आते हैं। आजकल लता मंगेशकर की आवाज से मिलती-जुलती आवाज वाली एक महिला की तस्वीरें और वीडियो विशेष रूप से वायरल हो रहे हैं। दरअसल इस महिला की आवाज बहुत हद तक लता मंगेशकर से मिलती है। यह महिला स्टेशन पर लता मंगेशकर के गाने गाकर लोगों का मनोरंजन करती है। 

इसे जरूर पढ़ें: युद्ध के दौरान चीता हेलिकॉप्टर उड़ाने वाली अकेली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की कहानी

'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना सुनाकर किया इमोशनल

आपने लता का मशहूर गाना 'एक प्यार का नगमा है' जरूर सुना होगा। लता मंगेशकर का यह गाना जब भी सुनाई देता है तो हर इंसान इमोशनल हो जाता है। लता का यह गाना यह महिला बहुत सुर में गाती है। सूत्रों के अनुसार यह महिला पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर काम करती है। लता मंगेशकर के गाए गानों को सुनाकर यह महिला लोगों का दिल जीत लेती है। उसका गाना इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि उसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

 

इस जादुई आवाज को आप भी सुनिए 

इस महिला का वीडियो BarpetaTown फेसबुक पेज पर किसी प्रशंसक ने शेयर किया था और इसे अब तक 35 हजार से ज्यादा बार फेसबुक पर शेयर किया जा चुका है।  

यह महिला कौन है, इस बारे में फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसकी आवाज इतनी अनूठी और बेमिसाल है कि वही इसकी पहचान बन गई है। फेसबुक पर लोग इसके मधुर स्वरों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि इस महिला को फिल्मी गाने गाने का मौका मिलना चाहिए। आप भी इस महिला की सुरीली आवाज का आनंद लीजिए।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।