Laundry Hacks: सफेद कपड़ों को धोते वक्त कभी ना करें इन चीजों का इस्तेमाल, हो जाएंगे पीले

सफेद कपड़े एक समय के बाद पीले पड़ जाते हैं, इसलिए इन्हें धोने से पहले कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं सफेद कपड़ों को किन चीजों से नहीं धोना चाहिए।   
Updated:- 2023-10-18, 17:17 IST
image

What should you not wash white clothes with: सफेद रंग के कपड़े शुरुआत में तो नए दिखते हैं, लेकिन एक समय के बाद बहुत ज्यादा गंदे हो जाते हैं। सारी चमक भी गायब हो जाती है। इसके पीछे की एक बहुत बड़ी वजह यह है कि लोग सफेद कपड़ों को गलत तरीके से धोते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे सफेद कपड़ों की चमक को हमेशा के लिए बनाए रख सकते हैं। 

सफेद कपड़ों की चमक को कैसे बनाएं रखें? 

What should you not wash white clothes

सफेद कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को हटाने के लिए अक्सर लोग नींबू और सिरके जैसी चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं। इससे दाग तो हट जाता है, लेकिन सफेद रंग की चमक भी प्रभावित होती है। बार-बार सफेद रंग के कपड़ों पर सिरके जैसे लिक्विड का इस्तेमाल करने से वो जल्दी पुराने भी होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः छोटे और खराब हो गए हैं कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स

सफेद कपड़ों पर ज्यादा साबुन ना लगाएं 

सफेद कपड़ों पर ज्यादा साबुन भी नहीं लगाना चाहिए। दरअसल सफेद कपड़ों को बनाते वक्त अलग रेशे का इस्तेमाल किया जाता है, जिसपर साबुन घिसने से आपको नुकसान हो सकता है। सही तरीका है कि आप डिटरर्जेंट के घोल में सफेद कपड़ों को डालें और हल्के हाथ से धोएं। 

सफेद कपड़ों को ब्रश से धोना चाहिए? 

know What should you not wash white clothes with

सफेद कपड़ों को ब्रश से धोने से भी बचें। इससे कपड़ों में से छोटे-छोटे धागे निकलने लग जाते हैं। सही तरीका है कि गंदे निशानों को आप हल्के हाथ से रब करके निकाले। 

इसे भी पढ़ेंः Fabric Quality: कपड़ा बढ़िया है या घटिया, इन टिप्स की मदद से लगाएं पता

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।