Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

Never Touch These Things To Feet: पैर से किया इन चीजों को स्पर्श तो जीवन में भर जाएगा अपार कष्ट

कुछ चीजों को पैर लगाना पाप का ही नहीं कष्टों का भी भागी बना देता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें।    
Updated:- 2022-11-01, 18:13 IST
image

Never Touch These Things To Feet: हिन्दू धर्म शास्त्रों में आम जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिनका अगर ध्यान से पालन किया जाए तो जीवन में किसी भी समस्या के लिए उपाय या टोटकों का सहारा लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। 

हालांकि, अब इस बात पर ये सावल उठता है कि हर कोई धर्म शास्त्र का ज्ञान रखे ये जरूरी तो नहीं फिर ऐसे में शास्त्रों में लिखी बातों का पालन कैसे किया जाए और अपने जीवन को सार्थक कैसे बनाया जाए। 

इसके उत्तर के तौर पर हम आपको ये बताना चाहेंगे कि हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स आपके लिए हमेशा कुछ न कुछ जानकारी हमसे साझा करते हैं और हम भी आप तक उन सभी बातों को पहुंचाते हैं तो ऐसे में शास्त्रों में वर्णित जानकारियां आप तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी हमारी है। 

इसी कड़ी में आज हम आपको अपने एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। यानी कि इन चीजों को पैर लगाना जीवन में संकटों को बुलावा देने के समान है। 

अन्न 

अन्न का हमेशा सम्मान करना चाहिए और इसे कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि अन्न (थाली में जूठा क्यों नहीं छोड़ते) के अनादर से घर में लक्ष्मी रूठ जाती है और जीवन में आर्थिक संकटों का पहाड़ टूट पड़ता है।  

जल 

 water

जीने से लेकर पूजा के लिए संकल्प लेने तक और पूजा पूर्ण होने में सहायक होने तक जल का अत्यधिक महत्व है। ऐसे में जल को पैर से छूना आपको पाप का भागी बना सकता है। यहां तक कि कोशिश करनी चाहिए कि पानी से भरे गिलास या किसी भी पात्र को ठोकर न लगे। 

इसे जरूर पढ़ें: Leaving Food In Plate: खाने की थाली में जूठा भोजन छोड़ने के दिखते हैं ये भयंकर परिणाम

अग्नि

fire

अग्नि को पवित्र तत्व माना जाता है। अग्नि देव (हवन के समय क्यों बोलते हैं स्वाहा) की पूजा के बिना कोई भी अनुष्ठान अपूर्ण है। हिन्दू धर्म में अग्नि को देवता की उपाधि प्राप्त है। इसलिए हमेशा अग्नि को पैर लगाने से बहना चाहिए नहीं तो बुरे फलों की प्राप्ति होती है। 

गुरु

गुरु का स्थान माता-पिता से भी बढ़कर माना जाता है। उच्च शिक्षा देने से लेकर भगवान तक पहुंचाने का एक मात्र मार्ग ही गुरु हैं। शास्त्रों में भी गुरुओं का अनादर करना बहुत अशुभ माना जाता है। इसलिए गुरुओं को भी कभी पैर नहीं लगाना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: Raw Milk Remedies: क्रोधित ग्रहों का नहीं सताएगा डर, इन अचूक उपायों को आजमाएंगे अगर

बुजुर्ग

घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने की बात हमेशा कही जाती है। हमारी संस्कृति में उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना की परंपरा है। ऐसे में भूलकर भी कभी बड़े बुजुर्गों को पैर नहीं लगाना चाहिए। 

कन्या

kanyaaen

हिंदू धर्म में कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है। इसलिए भूल से भी कभी किसी कन्या को पैर नहीं लगाना चाहिए। 

 

उम्मीद है आप आगे से इस बात का ध्यान रखेंगे कि गलतीसे भी इन चीजों को पैर नहीं लगाना है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।   

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।