मानसून में स्कूटी चलाते समय रखें इन बातों का खास ख्याल

मानसून में स्कूटी चलाते समय कई बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है क्योंकि इस मौसम में सड़क दुर्घटना बहुत अधिक होती हैं। ऐसे में बस आप कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा ताकि आप सेफ राइडिंग करें। 
Updated:- 2023-07-11, 16:02 IST
image

अगर आप स्कूटी का यूज करती हैं, तो मानसून में आपको बहुत सावधानी से स्कूटी चलानी चाहिए। अक्सर मानसून के समय सड़क दुर्घटना होने का खतरा बहुत अधिक हो जाता है। मानसून में आपको स्कूटी चलाते समय बस कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। 

टायर चेक करें

you must keep these things in mind while riding scooty in monsoon

स्कूटी से कही भी जाने से पहले टायर चेक करना न भूलें। अगर आपके टायर की ग्रिप घिस गयी है, तो गाड़ी सड़क पर आसानी से स्लिप हो सकता है। इसलिए मानसून में टायर जरूर चेंज करवा लें। इसके अलावा नियमित रूप से टायर में हवा की जांच भी करवाते रहें। इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखें कि टायर में हमेशा संतुलित हवा का प्रेशर ही रहे। कई बार कम या ज्यादा हवा के चलते हमारे टायर पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही यह भी चेक करते रहें कि टायर पंचर न हो। आपको बारिश में तेज ड्राइविंग से बचना चाहिए। 

इसे जरूर पढ़ें: कम खर्च में स्कूटी खरीदने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

ब्रेक का यूज 

बारिश के दौरान आपको हमेशा स्कूटी में पीछे का ब्रेक लगाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी गाड़ी धीरे-धीरे रुकती है। वहीं आगे का ब्रेक लगाने से गाड़ी अचानक से रुकती है और इससे गाड़ी के स्लिप होने की संभावना अधिक हो जाती है। आपको इमरजेंसी में भी तुरंत गाड़ी रोकने के लिए आगे और पीछे का ब्रेक साथ में लगाना चाहिए।(दुल्हन स्कूटी पर बिना हेलमेट के बना रही थी रील, दिल्ली पुलिस ने चखाया मजा)

केवल सिर्फ आगे का ब्रेक लगाने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको बिना हेलमेट के स्कूटी बिलकुल भी नहीं चलानी चाहिए, क्योंकि हेलमेट सिर को सुरक्षित रखता है। बारिश में हेलमेट के वाइजर की वजह से आंख पर बारिश का पानी नहीं जाता जिसकी वजह से स्कूटी चलाना आसान होता है। 

इसे जरूर पढ़ें: लोन लेकर खरीदने जा रही हैं स्कूटी तो 3 जरूरी बातों का रखें ध्यान

कच्चे रास्तों पर न जाएं 

बारिश के दौरान ऐसे रास्तों पर नहीं जाना चाहिए जहां पानी भरा होता है क्योंकि कई बार रोड पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी से भर जाता है। इसलिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप जिस सड़क पर स्कूटी चलाएं वह रास्ता सही हो और अधिक पानी न भरा हो। 

मानसून में स्कूटी चलाते समय आपको इन सभी टिप्स को फॉलो करना चाहिए। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।