सर्दियों में कंबल-रजाई इस्तेमाल करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Winter Blanket Hacks:सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हम सभी कंबल और रजाई इस्तेमाल करने लग जाते हैं। जानें कि कंबल और रजाई को इस्तेमाल करने से पहले आपको किन बातों का ख्याल रखना है। 

 
winter blanket

Winter Blanket Hacks: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही हम कपड़े और कंबल निकालने लग जाते हैं। बता दें कि लंबे समय के लिए एक जगह पर रखे हुए कंबल और रजाई को सीधा इस्तेमाल करने पर आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में जानें कि आपको कंबल-रजाई इस्तेमाल करने से पहले किन बातों का ख्याल रखना है।

कंबल और रजाई से निकाले नेफ्थलीन बॉल्स

Winter Blanket Hacks

कंबल और रजाई में से बदबू ना आए, इससे बचने के लिए हम अक्सर नेफ्थलीन बॉल्स की मदद लेते हैं। मगर दोबारा इस्तेमाल करने से कम से कम 24 घंटे पहले नेफ्थलीन बॉल्स को निकाल दें। ऐसा ना करने पर नेफ्थलीन बॉल्स की समेत आपके बिस्तर में से आएगी।

कंबल को धूप लगवाने के फायदे

कंबल-रजाई के इस्तेमाल करने से पहले धूप जरूर लगवाएं। ऐसा करने से सारे बैक्टीरिया और किसी भी तरह की स्मेल दूर हो जाती है। इस ट्रिक से आपके बिस्तर खुद ब खुद साफ हो जाएंगे।

कंबल-रजाई में धूल हो तो क्या करें

कंबल और रजाई में धूल होने पर आप उसे किसी चारपाई पर बिछाकर मजबूत कपड़े से झडकाएं। आप किसी स्टिक की भी मदद ले सकते हैं। इससे सारी धूल धीरे-धीरे कर साफ हो जाएगी।

कंबल-रजाई पर चढ़ाएं कवर

Winter Blanket Hack

इन सभी बिंदुओं के साथ-साथ यह भी सही रहेगा कि आप पहले से ही कंबल-रजाई पर कवर चढ़ा लें। इससे गंदे दाग लगने की दिक्कत खत्म हो जाती है।

इसे भी पढ़ेंःब्लैंकेट में निकल आए हैं रोएं, तो उन्हें हटाने के लिए आजमाएं ये हैक्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP