Second Hand Mobile खरीदते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान

सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते वक्त कुछ बातों का ख्याल।
Updated:- 2023-01-09, 13:20 IST
image

क्या आप भी तो नहीं सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने का प्लान कर रही हैं? अगर हां तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। कई बार हम कम दाम में अच्छा सेकंड हैंड मोबाइल खरीदना चाहते हैं। ऐसे में आपको कुछ चीजों का खास ख्याल रखना होगा। अगर आप बिना चेक किए फोन खरीदते हैं तो आप ठगी का शिकार हो जाएंगी।

कई बार हम महंगा और फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। ऐसे में हमारा बजट ना होने के कारण भी हम सेकंड हैंड मोबाइल खरीदने का विचार करते हैं। कई बार अपने फेवरेट मोबाइल पाने के उत्साह में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें महंगी पड़ जाती हैं। आइए जानते हैं किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए।

फोन इस्तेमाल करके देखें

things to check before buying a second hand mobile

अगर आप कोई फोन को खरीद रही हैं तो आपको उसे अच्छे से चला कर देखना चाहिए। बिना यूज किए किसी के भी भड़कावे में आकर फोन न खरीदें। बाहर से फोन को देखने की जगह ऑपरेट करके चेक करें।

थर्ड पार्टी से फोन न खरीदें

आप जिससे भी फोन खरीद रही हैं उससे खुद से मिले। कई बार फोन बेचते वक्त किए गए दावे गलत साबित हो जाते हैं। ऐसे में अगर वह फोन चोरी का होगा तो आपको बाद में परेशानी होगी।

इसे जरूर पढ़ें: स्मार्टफोन से जुड़ी ये ट्रिक्स आएंगी आपके बेहद काम

पार्ट्स को अच्छे से करें चेक

कई बार हम फोन के पार्ट्स को अच्छे से चेक नहीं करते हैं इसके कारण भी हमें परेशानी होती हैं। स्क्रीन पर लगे स्क्रैच साथ ही फोन की बॉडी पर भी ज्यादा चोट के निशान न हो इन चीजों का आपको विशेष ख्याल रखना होगा। इन चीजों को अच्छे से देखें इसके बाद आप अच्छे से फोन को लेकर बारगेनिंग करें। तभी आपको फोन खरीदना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: फोन से जुड़े ये हैक्स और ट्रिक्स आपको जरूर पता होने चाहिए

इनवॉइस बिल जरूर लें

आपको सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते वक्त इनवॉइस बिल और फोन का रिटेल बॉक्स जरूर लेना चाहिए। ताकि कल को फोन से जुड़ी कोई भी समस्या होती हैं तो आपके पास सभी दस्तावेज होगें।  बिल में मौजूद IMEI Number से अपने फोन की जांच आप अच्छे से कर लें। फोन का IMEI पता करने के लिए आप फोन से *#06# डायल कर सकते हैं। बिना सभी दस्तावेजों के आप किसी से भी फोन ना खरीदें। एक फोन आपके लिए आफत भी बन सकती हैं। ऐसे में इन बातों का खास ख्याल रखें। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

 

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।