धनतेरस पर ये 5 चीजें लें, घर में होगी धन की वर्षा और बढ़ेगा वैभव

Dhanteras 2026: परंपरा के अनुसार धनतेरस पर लक्ष्मी और समृद्धि के आगमन के लिए सभी घरों में कुछ खास चीजें लाई जाती हैं। इस दिन सोना, चांदी, पीतल और तांबे के बर्तन सहित झाड़ू, नमक आदि लेने का अपना खास महत्व होता है। हमारी संस्कृति में इन चीजों को शुभ और समृद्ध माना जाता है।
Updated:- 2026-11-05, 17:04 IST
image

धनतेरस 2026 के मौके पर घर में सोना, चांदी, नमक, धनिया के बीज, झाड़ू, लक्ष्मी यंत्र आदि लेने की परंपरा सालों से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि इन चीजों को लेने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। हमारी संस्कृति में इन चीजों का खास महत्व होता है, जैसे झाड़ू दरिद्रता दूर करती है, घर में सोना चांदी लाना शुभ माना जाता है और माना जाता है की नमक घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर लेती है। अगर आपने अभी तक नहीं सोचा है कि इस दिन पर क्या लेना है? इन 5 चीजों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। अपने अनुसार इनमें से कोई भी चीज घर ला सकते हैं। यहां देखें धनतेरस के मौके पर कौन-कौन सी चीजें लेना खास माना जाता है-

1. समृद्धि के लिए घर लाएं सोना-चांदी के आभूषण और सिक्के

धनतेरस पर सोना-चांदी लेना एक बहुत पुरानी परंपरा है। इस दिन सोना खरीदने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है। पहले के समय में यह एक तरह का इन्वेस्टमेंट माना जाता था। इसलिए धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी घर लाने से ऐसा माना जाता था कि लक्ष्मी का आगमन हुआ है। अगर आप इस समय अधिक खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो घर पर चांदी का सिक्का, सोने की नथ या कोई भी छोटी-मोटी चीज ले सकते हैं।

1 - 2026-11-05T170002.737

2. पीतल, तांबा और स्टील के बर्तन

धनतेरस के मौके पर पीतल, तांबे या स्टील के नए बर्तन खरीदने की परंपरा सालों से चली आ रही है। जरूरी नहीं आप कोई बड़ा बर्तन लें, पीतल का छोटा दिया या स्टील की एक छोटी कटोरी भी देख सकते हैं। यह परंपरा भगवान धन्वंतरि के दिव्य कलश के प्रकट होने की कथा से जुड़ी है। इस दिन किसी भी धातु का बर्तन घर ला रहे हैं, तो पहले उसमें मुट्ठी भर चावल, अनाज या मिठाइयां जरूर भर दें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भरा बर्तन घर लाने से घर का भंडार हमेशा भरा रहता है।

2 - 2026-11-05T170005.190

इसे भी पढ़ें- Dhanteras 2026 Kab Hai: कब है भगवान धन्वंतरि का त्योहार? नोट करें सही तिथि और डेट

3. दरिद्रता भगाता है झाड़ू

झाड़ू रोजाना घर की गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है। माना जाता है कि धनतेरस पर झाड़ू लेने से घर की दरिद्रता खत्म हो जाती है। झाड़ू दरिद्रता को घर से बाहर निकाल देता है, इसलिए इसे आज भी बेहद शुभ माना जाता है और लक्ष्मी के आगमन से भी जोड़ा जाता है। इसका मतलब यह है कि घर की साफ-सफाई कितनी महत्वपूर्ण है। जब घर साफ रहता है, तो दरिद्रता और नकारात्मकता दूर होती है, साथ ही लक्ष्मी और समृद्धि बढ़ती है।

3 (62)

4. भगवान के स्वागत के लिए लाएं लक्ष्मी यंत्र

घर में लक्ष्मी और समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग धनतेरस के मौके पर सालों से लक्ष्मी यंत्र लेते आ रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि अपने कैश बॉक्स या तिजोरी के पास कुबेर लक्ष्मी यंत्र या धनतेरस कुबेर पोटली जैसी पूजा सामग्री रखने से धन आकर्षित होता है। आप जहां कहीं भी अपने पैसे रखते हैं वहां पोटली और यंत्र रख सकते हैं। पोटली बनाने के लिए इनमें धनिया, कौड़ी, गोमती चक्र, कमलगट्टे के बीज, सुपारी, सबूत हल्दी, पीली सरसों, अक्षत, कुमकुम और सिंदूर आदि जैसी शुभ मानी जाने वाली समग्रियां डाली जाती हैं। इन्हें घर पर बनाएं या मार्केट में बने-बनाए भी मिल जाते हैं।

5 (8)

5. नमक और धनिया के बीज

लक्ष्मी पूजा में साबुत धनिया के बीज या मीठे बताशे अर्पित करना विकास, समृद्धि और मिठास का प्रतीक है। इसलिए इन्हें धनतेरस पर घर लाया जाता है। इस दिन नमक भी लिया जाता है। मान्यता है कि नमक घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेता है। इस तरह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। मान्यताओं के अनुसार त्योहार पर ऊर्जा अधिक शक्तिशाली होती है, इसलिए लोग धनतेरस पर नमक लेते हैं।

4 (17)

इसे भी पढ़ें-Dhanteras Gold Shopping: धनतेरस पर खरीदना चाहते हैं सोना? भारी-भरकम खर्च के बिना आपके बजट में आ जाएंगी ये 5 चीजें

इन चीजों की बेहतर समझ के लिए ये टेबल देख सकते हैं। यहां जानेंगे कौन सी चीज किसके लिए अच्छी रहेगी और आप किस बजट में इन्हें देख सकते हैं।

प्रोडक्ट 

कितने बजट में आएंगे 

किन्हें लेना चाहिए

क्या है इसे लेने की मान्यता 

सोना-चांदी के आभूषण और सिक्के:

लगभग 2500 से शुरू होकर लाखों तक जा सकता है। 

जो इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। 

धन और समृद्धि बढ़ती है।

पीतल, तांबा और स्टील के बर्तन

लगभग 300 से शुरू होकर लाखों तक जा सकता है। 

घर में बर्तन की जरूरत हो या कम बजट की चीजें देखनी हों। 

धन्वंतरि के दिव्य कलश के प्रकट होने की कथा से जुड़ी है।

झाड़ू

50 से 500 तक 

यह सभी के घरों में इस्तेमाल होता है। 

दरिद्रता दूर करता है। 

लक्ष्मी यंत्र

50 से 5000 तक (चांदी के सिक्के डलवाते हैं तब)

इसे सभी ले सकते हैं। तिजोरी नहीं भी है तो बटुए में रख सकते हैं। 

तिजोरी में धन बनाए रखता है। 

नमक और धनिया के बीज

50 रुपए से शुरू 

यह सभी को लेना चाहिए, हर घर में ये चीजें इस्तेमाल होती हैं। 

नकारात्मक ऊर्जा सोखता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit-herzindagi

FAQ
क्या धनतेरस पर खाली बर्तन घर नहीं लाते हैं?
नहीं, धनतेरस पर बर्तन लाते वक्त हमेशा उसमें एक मुट्ठी कोई भी अनाज या मीठा डाल दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर का भंडार हमेशा भरा रहता है।
क्या धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना जरूरी है?
नहीं, अगर आपका बजट कम है तो आप धनिया के बीज, झाड़ू, लक्ष्मी यंत्र या झाड़ू जैसी चीजें भी ले सकते हैं।
धनतेरस कब मनाया जाएगा?
इस साल धनतेरस 06 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन धन और समृद्धि बढ़ाने के लिए झाड़ू, लक्ष्मी यंत्र, कुबेर पोटली, नमक आदि को घर लाने की परंपरा है।
धनतेरस के दिन किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए?
इस दिन लोहे का सामान, नुकीली या धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, कांच के बर्तन, या किसी भी काले रंग कि वस्तु नहीं लेनी चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।