घर को साफ रखना ज्यादा मुश्किल नहीं है। घर की सफाई के लिए ज्यादातर लोग अपने घर में पोछा लगाते हैं। अगर आप भी अपने घर की सफाई करने के लिए घर में पोछा लगाती हैं, तो आपको पोछा लगाते समय पानी में 3 चीजों को मिला देना चाहिए। कीड़े-मकोड़ों के साथ ही यह घर में मच्छरों को भी नहीं आने देता है।
पानी में मिलाएं सिरका
पोछा लगाते समय आप जिस पानी में पोछा को डालती हैं उसमें आपको सिरका मिलाना होगा। सिरका के कारण फर्श चमकने लगेगा। साथ ही पानी और सिरका का मिक्सचर कीड़े-मकोड़ों और मच्छरों को दूर रखता है। गर्मी के दिनों में मच्छरों से छुटकारा चाहिए तो आपको पोछा लगाते समय पानी में सिरका जरूर मिलाना चाहिए।
एसेंशियल ऑयल पानी में मिलाएं
एसेंशियल ऑयल भी आप चाहें, तो पोछा वाले पानी में मिला सकती हैं। एसेंशियल ऑयल यानी कि लैवेंडर ऑयल या पेपरमिंट ऑयल को अगर आप पानी में मिलाकर पोछा लगाती हैं, तो आपका फर्श भी आसानी से साफ हो जाता है। साथ ही, घर में कीड़े-मकोड़ों और मच्छर जैसी समस्या भी नहीं होती है।
दालचीनी पानी में मिलाएं
पहले आपको दालचीनी और पानी को उबालना होगा फिर इसे पोछा वाले पानी में मिलाएं। इस मिक्सचर की मदद से आपको अपने पूरे घर में पोछा लगाना होगा। हल्के गुनगुने पानी से पोछा लगाने से फर्श की गंदगी भी साफ हो जाती है । इस मिश्रण से पोछा लगाती हैं, तो आपको घर में मक्खी की भी समस्या कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें :फर्श दिखने लगेगा और भी गंदा, अगर इस तरह से लगाएंगी पोछा
डिश वॉशर सोप
डिश वॉशसोप भी आप पोछा के पानी में मिला सकती हैं। हालांकि, इसे डालने के बाद आपको पहले डिश वॉशर सोप वाले पानी से पोछा लगाना होगा। फिर नार्मल पानी की मदद से पोछा लगाना होगा। ऐसे में मच्छर की समस्या कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें :पोछे के पानी में मिलाएं ये तीन चीजें, शीशे की तरह चमक जाएगा आपका फर्श
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों