वास्तु के अनुसार घर में इन पांच तरह की लकड़ी का ना करें इस्तेमाल

जब हम अपने घर को तैयार करते हैं या फिर उसे रिफर्निश्ड करवाते हैं तो उसमें बहुत सारा काम लकड़ी का किया जाता है। शायद ही ऐसा कोई घर हो, जिसमें लकड़ी का कोई सामान ना हो। घर के दरवाजे, खिड़कियों से लेकर फर्नीचर का सामान भी लकड़ी की मदद से तैयार किया जाता है। इतना ही नहीं, घर को डेकोरेट करने के लिए भी लकड़ी की आइटम्स की मदद ली जाती है।
इस तरह अगर देखा जाए तो लकड़ी का एक बड़ा प्रभाव हमारे घर व जीवन पर पड़ता है। इसलिए, घर के लिए सही लकड़ी का चयन करना भी बेहद जरूरी है। जी हां, ऐसी कुछ लकड़ियां होती हैं, जिन्हें वास्तु के अनुसार घर में इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसी ही लकड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने घर में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए-
पीपल की लकड़ी को करें अवॉयड
ऐसा माना जाता है कि घर में कभी भी पीपल की लकड़ी को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कुछ लोग अनजाने में ऐसा कर बैठते हैं। हालांकि, ऐसा करने से आपको देव दोष लग सकता है। इतना ही नहीं, पीपल की लकड़ी कभी-कभी घर में नेगेटिव एनर्जी का कारण भी बन सकती है।
बड़ की लकड़ी ना करें इस्तेमाल
इमली की लकड़ी से परहेज
कभी भी घर में इमली की लकड़ी से बने फर्नीचर व सामान का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि घर के जिस भी हिस्से में इमली की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है, वहां पर नेगेटिव एनर्जी अपना प्रभाव बनाने लग जाती है। जिसके कारण लोगों को घर में एक अजीब सा डर लगने लगता है। (प्लास्टिक फर्नीचर वास्तु टिप्स)
इसे भी पढ़ें: नया घर बनवाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
रबर के पेड़ की लकड़ी को कहें नो
घर में रबर के पेड़ की लकड़ी का इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इस पेड़ से दूध जैसा व्हाइट पदार्थ निकलने लगता है। जब रबर का पेड़ बड़ा हो जाता है तो यह देखने में काफी सुंदर लगता है। जिसके कारण लोग इन्हें इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने घर में इस लकड़ी से बने फर्नीचर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे घर में कई असाध्य रोग आने की संभावना बढ़ जाती है। (किचन वास्तु टिप्स)
इसे भी पढ़ें: फर्नीचर से जुड़े इन वास्तु टिप्स को फॉलो करने से घर में रहेगी सुख-शांति और समृद्धि
चंदन की लकड़ी को इस्तेमाल करें जरा संभलकर
घर में चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल करना लोग बेहद पसंद करते हैं। लेकिन घर के दरवाजों से लेकर फर्नीचर तक इस लकड़ी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इससे घर में ओवर एनर्जी हो जाती है और यह भी अच्छा नहीं माना जाता है। हालांकि, अगर आप घर में मंदिर या फिर कोई धार्मिक मूर्ति बनाना चाहती हैं तो ऐसे में चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
तो अब आप भी इन लकड़ी को अपने घर में इस्तेमाल करने से परहेज करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।