क्या आपका पार्टनर आपसे छुपाकर करता है खर्चे, जानें फाइनेंशियल चीटिंग के लक्षण और कैसे बचाएं अपना रिश्ता?

पार्टनर द्वारा खर्च या कर्ज छिपाना फाइनेंशियल चीटिंग कहलाता है, जो रिश्तों में भरोसे को कमजोर करता है। जजमेंट के डर या पुरानी गलतियों के कारण ऐसा होता है, जिससे रिश्ते में कड़वाहट और वित्तीय योजनाएं प्रभावित होती हैं।
Updated:- 2026-04-21, 18:23 IST
image

किसी भी रिश्तों में ट्रस्ट की कीमत सबसे ऊपर होती है, लेकिन जब बात पैसों की आती है, तो कई बार लोग अपने पार्टनर से झूठ बोल देते हैं और सच नहीं बताते। फाइनेंशियल चीटिंग सुनने में शायद छोटा शब्द लग सकता है, लेकिन यह किसी बड़े धोखे से कम नहीं होता। अगर आपका पार्टनर आपसे छिपाकर खरीदारी कर रहा है, गुप्त बैंक खाते रख रहा है या कर्ज की बात छिपा रहा है, तो यह आपके रिश्ते की मजबूती को खतरे में डाल सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसा क्यों करते हैं और इसके संकेतों को कैसे पहचानें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पार्टनर आखिर क्यों छुपाते हैं अपने खर्चे?

बता दें कि पैसों की बात छिपाने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अक्सर लोग अपने पार्टनर के जजमेंट या टोकने के डर से सच नहीं बताते। उन्हें लगता है कि अगर वे अपनी महंगी पसंद या फिजूलखर्ची के बारे में बताएंगे तो घर में झगड़ा होगा।

1 - 2026-04-21T170433.371

कुछ मामलों में, पार्टनर को अपनी फ्रीडम छिनने का डर सताता है, इसलिए वे अपना पैसा अलग रखते हैं। वहीं, कई बार पुरानी पैसों से जुड़ी गलतियां या कर्ज का बोझ भी उन्हें सच बोलने से रोकता है। उन्हें लगता है कि सच बताने से पार्टनर का उन पर से भरोसा उठ जाएगा या उनकी ईमेज खराब होती है।

इसे भी पढ़ें - पार्टनर की सैलरी आपसे ज्यादा है, कहीं ईगो आपके खुशहाल रिश्ते को दीमक की तरह चाट तो नहीं रहा? एक्सपर्ट से जानें समाधान

रिश्ते पर इसका क्या असर पड़ता है?

जब सचाई पता चलती है तो दूसरे पार्टनर ऐसा महसूस होने लगता है कि उसे अंधेरे में रखा गया। यह चोट वैसी ही होती है जैसी किसी अन्य प्रकार की बेवफाई में होती है।

छुपे हुए खर्चे अक्सर बड़े कर्ज को न्यौता देते हैं, जिससे घर की प्लांनिंग पटरी से उतर जाती हैं।

3 (17)

एक पार्टनर हमेशा शक के घेरे में रहने लगता है, जिससे बातचीत कम हो जाती है और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने लगती है।

नोट - महीने में एक दिन मनी डेट के लिए निकालें। बिना किसी बहस के शांति से अर्निंग, खर्च और फ्यूचर के लक्ष्यों पर बात करें। इससे अलग एक बीच का रास्ता निकालें। घर के खर्चों के लिए एक साझा फंड रखें, लेकिन साथ ही दोनों पार्टनर को एक तय पैसे पर्सनल खर्च के लिए दें, जिसका हिसाब देने की जरूरत न हो। 

इसे भी पढ़ें - पैसों की वजह से रिश्तों में बढ़ रही है कड़वाहट? एक्सपर्ट से जानें खर्चीले पार्टनर के साथ कैसे करें प्लानिंग

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।