1000 रुपये बचाएं मात्र 10 रुपये में बन जाएगा काम... घर पर बनाएं यह शक्तिशाली इंजेक्शन, बस लगाते ही जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ेंगी Dimak

बारिश का मौसम जहां ठंडी हवा और सुकून भरा एहसास लेकर आता है, वहीं यह कुछ परेशानियां भी साथ लाता है। खासकर बारिश के बाद की चिपचिपी उमस, जो न केवल असहज महसूस कराती है बल्कि घर में दीमक जैसी समस्याओं को भी जन्म देती है। आपने भी गौर किया होगा कि इस मौसम में दीमक बड़ी तेजी से फैलती है। ये दीमक आपके कीमती फर्नीचर, लकड़ी के दरवाजे, अलमारियां और अन्य घरेलू सामान को चुपचाप अंदर से खोखला कर देती हैं। यही नहीं, ये घर की सफाई और आपके स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा बन सकती हैं। दीमक के काटने से त्वचा पर खुजली, जलन और घाव तक हो सकते हैं।
हालांकि बाजार में दीमक मारने के लिए कई तरह की दवाएं और स्प्रे मौजूद हैं, लेकिन इनका असर बहुत सीमित होता है। ये दवाएं कुछ समय के लिए दीमक को खत्म जरूर कर देती हैं, लेकिन अगर घर में उनके अंडे रह जाते हैं, तो कुछ ही दिनों में दीमक फिर से लौट आती हैं। बहुत कम लोगों को पता होता है कि दीमक की एक रानी होती है, जो रोज़ करीब 25,000 अंडे देती है। जब तक रानी दीमक और उसके अंडे पूरी तरह से नष्ट नहीं किए जाते, तब तक दीमक की समस्या दोबारा सिर उठा सकती है।
इसीलिए जरूरी है कि दीमक का जड़ से सफाया किया जाए, जिसमें रानी, राजा और अंडों का एक साथ नाश हो। इसके लिए हम आपको एक बेहद असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिसमें एक खास इंजेक्शन तैयार किया जाता है। इसे आप घर पर ही बना सकती हैं और एक ही बार के इस्तेमाल से दीमक और उनके अंडे हमेशा के लिए खत्म हो सकते हैं।
दीमक मारने की दवा (Dimak Marne Ki Dawa)
कुछ चीजों की गंध ऐसी होती है, जिससे दीमक को परेशानी होती और वो या तो बेहोश हो जाती हैं या फिर मर ही जाती हैं। हम आपको जो घर में दीमक मारने की दवा बनाना सिखएंगे, उसे एक बार इस्तेमाल करने पर ही आपको इतने अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगी कि आप बार-बार इसका प्रयोग करेंगी-
दीमक की दवा बनाने की सामग्री
- 1 कप मिट्टी का तेल
- 1 कप धतूरे का रस
- 1 बड़ा चम्मच नीम का तेल
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 1 पुराना इंजेक्शन
दीमक की दवा बनाने की विधि
- मिट्टी का तेल लगभग सभी लोगों के घर पर होता है। यदि नहीं तो यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। वैसे मिट्टी के तेल की जगह आप पेट्रोल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- बरसात के महीने में धतूरा आपको खूब मिल जाएगा। वैसे आप 5 रुपए का धतूरा बाजार से खरीद भी सकती हैं। किसी मंदिर से आप शिव जी पर चढ़ा धतूरा भी ले सकती हैं। इसे अच्छी तरह से पीस लें और इसका रस निकला लें।
- अब एक बड़ा चम्मच नींबू का रस लें और इसे मिट्टी के तेल और धतूरे के रस वाले मिश्रण में मिला दें। ऐसा करने के बाद आपको अब बस 1 चम्मच नीम का तेल इस मिश्रण में डालना है।
- अब आप 1 पुराना यूज्ड इंजेक्शन ले लें। इसमें यह मिश्रण भरें और फिर आप इसका इस्तेमाल उस स्थान पर कर सकती हैं जहां पर दीमक लगी है।
इसे जरूर पढ़ें- Dimak Ki Dawa: दीवारों से लेकर घर के फर्नीचर तक को खोखला बना रही है दीमक, तो इस 4 रामबाण उपाय से करें इनका सफाया
कैसे करें इस दीमक मारने वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल?
- अगर आपके घर में किसी दीवार, लकड़ी के दरवाजे या उसकी चौखट पर दीमक लगी हुई है, तो आप वहां पर इस इंजेक्शन को भरकर लगा सकती हैं।
- खासतौर दीमक ने अगर दीवार और लकड़ी को खा-खाकर छेद या गड्ढा कर दिया है, तो आपको वहां पर इस दवाई को इंजेक्शन में भरकर डाल देना चाहिए। दरअसल स्प्रे करने से कई बार दवाई उड़ जाती है और उसका असर भी कम हो जाता है, मगर आप इंजेक्शन से जब दवाई को उसी स्थान पर डालती हैं, जहां दीमक लगी है तो इसका असर ज्यादा होता है।
- इस इंजेक्शन को दीवार पर पड़ी दरारों में भी डालें क्योंकि उसमें अंदर जो भी दीमक होंगी वह मर जाएंगी और फिर दोबारा उस जगह दीमक नहीं होंगी।
- इस बात का ध्यान रखें कि हफ्ते में एक बार आपको यह दवाई उस स्थान पर जरूर डालनी है, जहां पर आपको दीमक दिखाई दे रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Termite Remedies: दीमक का जड़ से हो जाएगा सफाया, अपनाएं यह 3 सस्ते और घरेलू उपाय
नोट: इस घरेलू दवा और इंजेक्शन को हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर रखें। साथ ही, जब भी आप इस इंजेक्शन का इस्तेमाल करें, उसके तुरंत बाद सिरिंज की कैप जरूर लगाएं। ध्यान रखें कि यह सिरिंज गलती से भी आपकी त्वचा से संपर्क न करे, क्योंकि यह हानिकारक हो सकता है।
हमें उम्मीद है कि आपको ऊपर दी गई जानकारी उपयोगी और पसंद आई होगी। ऐसे छोटे-छोटे घरेलू हैक्स न केवल आपकी रोजमर्रा की समस्याओं को हल करते हैं, बल्कि बिना ज्यादा खर्च किए आपके जीवन को भी आसान बनाते हैं। अगर आपके घर में भी दीमक ने अपना डेरा जमा लिया है और आप बार-बार महंगा ट्रीटमेंट करवाकर थक चुकी हैं, तो एक बार यह घरेलू नुस्खा जरूर आजमाकर देखें। यह उपाय न केवल असरदार है, बल्कि पूरी तरह से जड़ से दीमक को खत्म करने में मदद करता है। घर के सामान्य सामान से तैयार यह तरीका सस्ता, सुरक्षित और कारगर है। एक बार के इस्तेमाल में ही आप फर्क महसूस कर सकती हैं।
- दीमक को हमेशा के लिए कैसे खत्म करें?
- 1 कप पानी में 2 बड़े चम्मच सफेद सिरका और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें। 5 लौंग डालें और रात भर के लिए इस मिश्रण को ऐसी छोड़ दें। सुबह एक स्प्रे बॉटल में मिश्रण भरे और दीमक वाले स्थान पर स्प्रे करें। दीमक भाग जाएंगी।
- दीमक किस रंग की होती है ?
- दीमक हमेशा लाल, पीले और सफेद रंग की होती है। लाल वाली सैनिक दीमक होती है, सफेद वाली श्रमिक दीमक होती है। पीली वाली प्रजननशील दीमक होती है।
- सबसे खतरनाक दीमक कौन सी होती है?
- सबसे खतरनाक दीमक वो होती हैं, जो जमीन के अंदर कोलोनी बनाकर रहती हैं। दीमक की एक कोलोनी में 2 से 3 मिलियन दीमक हो सकती हैं। यह उस जगह को ही खोखला कर देती है, जहां पर यह कोलोनी बनाकर रहती है।
- दीमक कैसे पैदा होती है?
- दीमक नमी के कारण पैदा होती है। आमतौर पर दीवार, लकड़ी और कागज में नमी के कारण दीमक लग जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।